सांसद तिवारी ने एयरो सिटी, जी-ब्लॉक में नि:शुल्क सेहत जांच कैम्प का उद्घाटन किया

by

सुनी लोगों की समस्याएं, जल्द समाधान का भरोसा दिया
मोहाली: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एयरो सिटी, जी-ब्लॉक, मोहाली में आयोजित एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच कैम्प का उद्घाटन किया।  उन्होंने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना।
सांसद तिवारी ने कहा कि ऐसे नि:शुल्क चिकित्सा शिविर समय की जरूरत हैं, ताकि जरूरतमंदों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने समय-समय पर इस तरह के कैम्प आयोजित करने वाली एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की। वहीं पर, क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए, सांसद तिवारी ने ग्लाडा के अधिकारियों से बात कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इनमें बिजली, पानी और सीवरेज समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं थीं। सांसद तिवारी ने कहा कि हल्के क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर अन्य के अलावा,प्रधान जोगिंदर सिंह सिद्धू, हरजीत सिंह सोढी, कुलविंदर सिंह भाटिया, सुखजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, अरुण पुरी, भूपिंदर सिंह, दरबारा सिंह, गुरदेव सिंह, शिवजीत शर्मा, मोहन महाजन, श्याम कुमार और प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

21 मार्च को बाघा पुराना में किसान संमेलन में हिस्सा लेने के लिए चब्बेवाल में आप वर्करों की हुई मीटिंग।

माहिलपुर – 21 मार्च को बाघा-पुराना बार्डर पर आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे किसान महासम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने आए ऑब्जर्वर अभिषेक राय ने चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

The Congress workers of the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 1 :  On the occasion of Yamini Gomer as the Acting President of the Punjab Pradesh Congress Committee (SC Department), the Congress workers of the district organized a function at District Congress...
article-image
पंजाब

पिस्टल की नोक पर : रास्ते में रोक कर 30 हजार रुपये लूटे

गढ़शंकर :रास्ते में कार को घेर कर हथियार की नोक पर नकदी छीन कर फरार होने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पवनप्रीत सिंह पुत्र...
Translate »
error: Content is protected !!