शिकारी अपनी ही गोली का हो गया शिकार : शादी की धाम खाने के बाद जंगल के लिए निकले 3 दोस्त

by
मंडी । . शिकारी अपनी ही बंदूक की गोली का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है, जहां पर जंगल में दोस्तों के साथ शिकार को गए 33 वर्ष के युवक की गोली लगने से जान चली गई. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सुंदनगर उपमंडल के यह घटना बुधवार रात करीब 11 बजे घटित हुई.रोहांडा में एक शादी की धाम खाने के बाद तीन दोस्त जंगल में शिकार के लिए निकल गए. इस दौरान रास्ते में दो दोस्त आगे आगे चल रहे थे, जबकि दिनेश कुछ दूर था और उसी के पास बंदूक की. बताया जा रहा है कि अचानक उसके हाथ से बंदूक छूटी और गिरते ही ट्रिगर दबा और गोली सीधे दिनेश की जांघ में जा लगी. साथी उसे तुरंत जंगल से सड़क पर लाए और रोहांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत करार दे दिया।
पुलिस थाना बीएसएल कालोनी की टीम ने रात को शव कब्जे में कब्जे में लिया औऱ गुरुवार को नेरचौक मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
दोस्तों की कोई भूमिका नहीं
जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार(33) पुत्र ठाकुर दास निवासी गांव औकल डाकघर रोहांडा तहसील निहरी का रहने वाला था. एसपी साक्षी वर्मा ने बताया थाना बीएसएल कालोनी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है. बताया जा रहा है कि दो दोस्तों की मामले में कोई संदिग्घ भूमिका नहीं है. क्योंकि वह घटना के दौरान युवक से आगे चल रहे थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला बोला : जयराम ठाकुर हिमाचल के इतिहास के एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर : मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल

एएम नाथ।   शिमला। चुनावों में राजनीतिक दल के नेताओं ने एक दूसरों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज कर दिया है। कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने...
article-image
पंजाब

आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन सामने लाने के लिए कारगर साबित होगा सी-विजिल एप: अपनीत रियात

होशियारपुर, 04 जनवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनावों को सुचारु तरीके से करवाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर जिले में चुनाव ड्यूटी में लगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस करेगी जय हिंद सभा : अजय माकन, रजनी पाटिल रहेंगी मौजूद 

एएम नाथ। शिमला :   भाजपा की तिरंगा यात्रा के जवाब में कांग्रेस जय हिंद सभा करेगी। हाईकमान के निर्देश पर राजधानी शिमला स्थित होटल पीटरहाॅफ में 30 मई को सभा होगी। तैयारियों का जायजा...
article-image
पंजाब

आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई संदीप सोनी ने जिला रैड क्रास सोसायटी को 62 पल्स आक्सीमीटर किए भेंट

होशियारपुर : आशादीप वेलफेयर सोसायटी व एन.आर.आई. संदीप सोनी की ओर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाते हुए जिला रैड क्रास सोसायटी  को 62 पल्स आक्सीमीटर भेंट  किए गए। आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!