शादीशुदा प्रेमिका ने की थी हत्या, अब पूरा परिवार गिरफ्तार : 33 दिन बाद अब मर्डर मिस्ट्री का खुल गया राज – पंकज ने बनाया था निशु के नाम का टैटू, 9 साल का था रिलेशन

by

एएम नाथ।पालमपुर :   पंकज के मर्डर के 33 दिन बाद अब मर्डर मिस्ट्री का राज खुल गया है। इस क्राइम थ्रीलर कहानी की तरह जब परत-दर-परत खुलती है तो हर कोई हैरान है। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर का है। 27 साल के युवक पंकज के मर्डर केस में उसकी शादीशुदा प्रेमिका निशु, उसके पति, पिता, जीजा, बहन और बहन के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने शुक्रवार को इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेस की और ब्लाइंड मर्डर की पूरी कहानी मीडिया के सामने रखी। गौरतलब है कि कांगड़ा पुलिस की एसआईटी टीम ने पंचरुखी हत्या की जांच की और 4 पुरुष और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, यह कहानी 13 जनवरी की रात से शुरु होती है।  आधी रात को पंकज अपनी पड़ोसी शादीशुदा प्रेमिका निशु से मिलने के लिए उसके घर गया था। दोनों बीते नौ साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। मुलाकात के दौरान कमरे में दोनों के बीच बहसबाजी हुई और फिर निशु ने उसे कुदाल से मार दिया। निशु ने पंकज के सिर पर कुदाल से वार किए और इससे उसकी मौत हो गई।  घटना के दौरान फिर निशु घबरा गई और तो फिर वहां से सीधे अपने मायके सलियाणा पहुंची और पिता और परिवार को वारदात के बारे में जानकारी दी।

           मर्डर तो निशु ने कर दिया था लेकिन अब परिवार इस हत्याकांड में बचना चाहता था और मुख्य आरोपी प्रेमिका निशु और पिता उत्तम चंद, बहन रजनी और पति शशि कुमार ने वारदात को लेकर बड़ा षड़यंत्र रचा. ये लोग सीधे घटनास्थल नहीं पहुंचे, बल्कि एक शादी समारोह में गए, जहां उन्होंने बहन के पति अजय को भी वारदात की जानकारी दी। एसपी शालिनी ने धर्मशाला में मीडिया को बताया कि शादी से लौटने के बाद सभी ने नागनी-खुंडियां सड़क पर शव को ठिकाने लगाने के लिए जगह की खोजबीन की और फिर शव को कंबल में लपेटकर रस्सी से बांधा और ज्वालामुखी के सुरानी जंगल में ढांक से नीचे फेंक कर घर लौट गए। इस दौरान सुबूत मिटाने के लिए पंकज की जैकेट, चप्पल और रस्सी जला दी गई. साथ ही मोबाइल को तोड़कर दूसरी जगह फेंका गया।  हालांकि, अब तक हत्या में इस्तेमाल कुदाल बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है. इस मामले की पड़ताल डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी, एसएचओ भूपेंद्र सिंह ठाकुर और पुलिस जवान प्रवीन ने की है और मिस्ट्री को सॉल्व किया।

18 जनवरी को पंकज को बुलाया था घर :  एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर काफी  चुनौतीपूर्ण था।  क्योंकि काफी दिन तक कोई सुबूत पुलिस को नहीं मिला था। गहन जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक के पड़ोस में रहने वाली निशु कुमारी, उसके पति सुशील कुमार और निशु के पिता उत्तम चंद को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया।  निशु बाला ने पंकज को 18 जनवरी 2025 को अपने घर बुलाया और लोहे के औजार से उसके सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। उस दौरान निशु का पति मौजूद नहीं था।  आरोपियों ने लाश के कुछ हिस्सा जलाया भी था।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सभी आरोपियों ने साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश की ताकि उन पर शक न हो. फॉरेंसिक टीम ने अलग-अलग स्थानों से साक्ष्य एकत्र किए। एसपी ने खुलासा किया कि मर्डर केस में तीन आरोपी अजय, रजनी और अभिषेक पर पहले से नशा तस्करी का मामला दर्ज है और वे जेल में बंद हैं।  कांगड़ा के एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस थाना ज्वालामुखी के क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की अधजली लाश मिली थी और जांच के दौरान शव की पहचान पंकज कुमार, निवासी वटाहण, पंचरुखी के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 19 जनवरी 2025 को पुलिस थाना पंचरुखी में दर्ज करवाई गई थी।

निशु ने पंकज पर दर्ज करवाए थे मामले : एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया ने बताया कि निशु और पंकज एक दूसरे के साथ 8-9 साल से रिलेशनशिप में थे. हालांकि, निशु ने पकंज पर छेड़छाड़ और मारपीट के दो मामले भी दर्ज करवाए थे। लेकिन दोनों का मेलमिलाप जारी थी। पकंज ने अपने बदन निशु के नाम का टैटू भी बनवाया था। गौरतलब है कि पंकज के शव की पहचान इसी टैटू और उसके पैरों से हुई थी. क्योंकि उसके पैर आम लोगों के पैरों से थोड़ा अलग थे. बता दें कि यह शव ढांक से नीचे फेंका गया था और करीब 26 दिन बाद उस वक्त बरामद हुआ था, जब कुछ लोगों को यहां पर बदबू आई थी. घटना के बाद शव जब पालमपुर लाया गया था तो काफी हंगामा भी हुआ था और परिजनों ने हाईवे भी जाम कर दिया था।  हालांकि, अब पुलिस ने इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझा लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने ‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की : प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है 02 अरब 54 करोड़ 86 लाख, 58 हजार रुपए की राशी

होशियारपुर, 26 जून: केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों...
article-image
पंजाब

अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 30 मई : अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ आज रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और...
पंजाब

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर : अपराजिता जोशी

होशियारपुर : चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-जिला एवं सत्र न्यायधीश दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व 13 मई को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू कल शनिवार को पेश करेंगे हिमाचल का बजट…जनता, कर्मचारी, पेंशनर और युवा वर्ग इससे को बड़ी उम्मीदें

एएम नाथ : शिमला, 20 मार्च :  हिमाचल प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करने वाला बजट शनिवार को विधानसभा में पेश होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का लगातार चौथा...
Translate »
error: Content is protected !!