4 युवकों की माैत : शिमला हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार -पंचकूला में बड़ा हादसा

by
पंचकूला :  हरियाणा के पंचकूला जिले में हुए हादसे में चार युवकों की मौत हुई है। शिमला हाईवे पर बिटना गांव के पास कार ने ट्रक को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 6 बजे हादसा हुआ।
डायल 112 पर स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो युवकों के शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
मृतकों की पहचान अध्यन बंसल, चिराग मलिक, अदीप और वैभव यादव के रूप में हुई है। सभी युवक कार में सवार होकर हिमाचल प्रदेश की ओर से लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। हादसे की प्रारंभिक वजह कार की तेज रफ्तार मानी जा रही है। दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
अंधेरे में खाई में गिरी बस
शनिवार देर रात को एक बस अंधेरे में गहरी खाई में गिर गई। यह बस श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से जम्मू जा रही थी। अचानक अंधेरे में मांडा, राम के मोड़ों के पास खाई में जा गिरी। हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हो गए। 3 घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। अन्य यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है। पक्का डंगा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्यूपिटर इंटरनेशनल ने बद्दी में सफाई अभियान चलाया : 5 हजार किलो सूखा व गीला कचरा इक्टठा किया

लोगों से सहयोग की अपील की बीबीएन, 25 फरवरी (तारा) : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ज्यूपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने बद्दी में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया, जिससे लगभग 5,000 किलो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर…..राघव चड्ढा ने किया आप पर पलटवार… लिखा- घायल हूं इसलिए घातक हूं

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने...
article-image
पंजाब

गुरु द्रोही’ मामला : विपक्ष का मान पर हमला तेज, भाजपा नेता ने प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

चंडीगढ़, 17 जून : सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था ‘अकाल तख्त’ द्वारा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘गुरु द्रोही’ घोषित किये जाने के बाद राज्य की विपक्षी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी के युवा अमर सिंह ठाकुर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित : ग्रेटर नोएडा में मिला ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड’

सामाजिक सरोकार और मानवाधिकार जागरूकता से जुड़े कार्यों के लिए मिला सम्मान। छोटे से गांव मनौनी से ग्रेटर नोएडा तक अमर सिंह ठाकुर की पहचान, बढ़ाया तीर्थन घाटी का मान। गुशैनी/बंजार(परस राम भारती):- जिला...
Translate »
error: Content is protected !!