पंजाब में 3381 ETT टीचर्स को जल्द मिलेंगे नियुक्ति पत्र : शिक्षा विभाग की बैठक में बोले CM भगवंत मान

by
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में शिक्षा क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए उनकी सरकार जल्द ही 3381 एलिमेंटरी टीचर्स (ईटीटी) को नियमित नियुक्ति पत्र देने जा रही है।
इस संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री ने की. शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि 3381 ईटीटी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि यह भर्ती दो बैचों 951 और 2430 शिक्षकों में पूरी की गई है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे.
35 महीनों में रिकॉर्ड 50,892 युवाओं को नौकरियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 35 महीनों के भीतर रिकॉर्ड 50,892 युवाओं को नौकरियां दी हैं. उन्होंने बताया कि इनमें से 11,000 से अधिक नौकरियां केवल शिक्षा विभाग में दी गई हैं, जिसे राज्य सरकार की प्राथमिकता का क्षेत्र माना गया है. भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि सभी नौकरियां पूरी तरह से योग्यता के आधार पर दी गई हैं, बिना किसी भ्रष्टाचार या सिफारिश के।
युवाओं को स्थायी रोजगार देने की मुहिम
भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि ये नौकरियां स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके एक ओर शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करेंगी और दूसरी ओर युवाओं को स्थायी रोजगार देकर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाएंगी. इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, शिक्षा सचिव के.के. यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का नया विधेयक : धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर आजीवन कारावास की सजा

चंडीगढ़ । पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार धार्मिक ग्रंथों के प्रति बेअदबी करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की योजना बना रही है।  विधानसभा में एक विधेयक पारित होने के बाद,...
article-image
पंजाब

CISCE Result :- बेटियों ने पंजाब में लहराया परचम : 10वीं में दामिनी ने पाए 98% अंक, 12वीं में अगम 97% के साथकिया टॉप

चंडीगढ़ । काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने कक्षा 10वीं आईसीएसई और 12वीं आईएससी परीक्षाओं का परिणाम जारी कर दिया है। मजीठा रोड स्थित सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों...
पंजाब

लापरवाही से बाइक चलाने पर मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दलवीर सिंह पुत्र हरि राम वासी कटवारा थाना पोजेवाल जिला नवाशहर की शिकायत पर लापरवाही पूर्वक बाइक चलाने के आरोप में नीतीश पुत्र शाम सुंदर के विरुद्ध मामला दर्ज...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शरीर के अंग दान करने वाले दानवीरों को सम्मानित करवाने हेतु खन्ना मिले गुलाब चंद कटारिया से : पूर्व सांसद खन्ना ने मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर अंग दानवीरों को सम्मानित करने की राज्यपाल से की अपील

होशियारपुर 14 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज पर पंजाब से सम्बंधित मरणोपरांत शरीर के...
Translate »
error: Content is protected !!