कनाडा स्टडी और वर्क परमिट पर गए लोगों को एक और झटका : कनाडा ने बदल दिए वीजा के नियम

by

चंडीगढ़ । कनाडा ने अपने इमीग्रेशन अधिकारियों को ऐसी ताकत दे दी है, जिसने भारतीय प्रवासियों को चिंता में डाल दिया है। दरअसल कनाडाई सरकार ने अपने इमीग्रेशन नियमों को पहले के मुकाबले सख्त कर दिया है।
इस बदलाव के तहत बॉर्डर और इमीग्रेशन अधिकारियों को कनाडा में अस्थायी निवास दस्तावेजों जैसे स्टडी और वर्क परमिट को रद करने का अधिकार मिल गया है। ये बदलाव 31 जनवरी से ही लागू हो गए हैं। इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज एंड सिटिजनशिप कनाडा यानी आईआरसीसी ने इसे इमीग्रेशन सिस्टम में सुधार बताया है।

अधिकारियों के पास असीमित अधिकार

इमीग्रेशन नियमों में हुए बदलाव से कनाडाई अधिकारियों को ये अधिकार है कि अगर उन्हें ऐसा लगे कि कोई व्यक्ति गलत जानकारी दे रहा है या उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड है, तो उसका टेंपरेरी रेजिडेंस वीजा रद्द कर सकते हैं।

इस बदलाव का असर उन सभी विदेशी नागरिकों पर पड़ेगा, जो पढ़ाई, काम या अस्थायी निवास के लिए कनाडा गए हैं। नियमों में ये भी उल्लेख है कि अगर किसी का स्थायी निवास भी बन जाता है या उसकी मौत भी हो जाती है, तब भी अधिकारियों के पास परमिट रद्द करने का अधिकार होगा।

कनाडा जाते हैं हजारों भारतीय

अमेरिका के अलावा कनाडा भी भारतीयों के पसंदीदा देशों में से एक है। एक आंकड़े के मुताबिक, कनाडा में इस वक्त करीब 4.27 लाख भारतीय छात्र पढ़ते हैं। कनाडा जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या भी लाखों में है। सिर्फ जनवरी से जुलाई 2024 के बीच ही 3.65 लाख भारतीयों को विजिटर वीजा जारी किए गए थे।
स्टडी वीजा या वर्क परमिट तभी भी रद किया जा सकता है, जब सीमा अधिकारी को इस बात का संदेह हो कि अमुक व्यक्ति अपने प्रवास की अवधि खत्म होने के बाद कनाडा नहीं छोड़ेगा। जाहिर तौर पर नये नियम भारत से कनाडा जाने वाले छात्रों और कर्मचारियों पर गहरा असर डालेंगे।
क्यों पड़ी इस बदलाव की जरूरत?

कनाडा ने नियमों में संशोधन ऐसे वक्त में किया है, जब स्टडी परमिट के लिए आवेदन की संख्या तेजी से बढ़ी है। दरअसल कनाडा की कोशिश है कि अस्थायी निवासी वीजा की शर्तों का कड़ाई से पालन करें। अधिकारियों के पास आवेदन अस्वीकार करने के अधिकार पहले भी थे, लेकिन ये बेहद सीमित थे।

आईआरसीसी ने इस बदलाव पर कहा है कि यह कनाडा की सीमा की सुरक्षा और देस की इमीग्रेशन सिस्टम में बदलाव के लिए जरूरी हैं। कनाडा का दावा है कि इससे स्टडी परमिट के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

55 नशीली गोलियों सहित एक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर।  पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज ओंकार सिंह की अगुआई में पुलिस ने एक युवक को 55 नशीली गोलियों सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई ओंकार सिंह ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को एकीकृत कीट प्रबंधन बारे किया प्रशिक्षित : कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से “एकीकृत कीट प्रबंधन” विषय पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सुंदरनगर, 10 जनवरी : कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर में परियोजना निदेशक जायका हमीरपुर फेज़-ll के सौजन्य से “एकीकृत कीट प्रबंधन” विषय पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण केन्द्र सुन्दरनगर...
article-image
पंजाब

श्री दादी कोठी जैन प्रबंधक कमेटी ने पूर्व पार्षद धीर का किया सम्मान

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : श्री दादी कोठी जैन प्रबंधक कमेटी गांव फतेहपुर, तहसील गढशंकर जिला होशियारपुर में दादी बाबा जठेरों का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद व स्वर्णकार संघ पंजाब...
article-image
पंजाब

*गांव और गरीब के विकास के लिये सरकार वचनबद्ध -कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल : यादविंद्र गोमा*

एएम नाथ। जयसिंहपुर, 7 अप्रैल :- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने ग्राम पंचायत कोसरी  आयुर्वेद औषधालय को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि इस क्षेत्र के लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!