तड़पा-तड़पाकर दर्दनाक मौत दी थी एक्स प्रेमी को प्रेमिका ने नए प्रेमी से मिलकर : 10 दिन बाद आनंदपुर साहिब के पास सूरेवाल में भाखड़ा नहर से मिली हरदीप की लाश

by
रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुए हरदीप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आखिरकार काफी दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को हरदीप ऊर्फ जिया की बॉडी मिल गई है।  गौरतलब है कि 23 फरवरी को किडनैपिंग के बाद हरदीप सिंह उर्फ जिया मौत के घाट उतारा गया था. इस मामले में प्रेमिका ने अपने पुराने प्रेमी हरदीप को नए प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ऊना पुलिस ने पंजाब के आनंदपुर साहिब के पास सूरेवाल में नहर से हरदीप (19) का शव बरामद कर लिया है। हरदीप जिया के शव को खोजने के लिए पुलिस ने 5 दिन से सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसमें स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन युवकों और एक नाबालिग किशोरी को गिरफ्तार कर लिया था। इन युवकों ने पुलिस पूछताछ में जिया का अपहरण कर उसे मारने और लाश को नहर में फेंकने की बात कबूल की थी। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद उसका पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाने की बात कही है।
इस मामले की जांच में पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की भी मदद ले रही है, जिन्होंने घटना स्थल का दौरा कर तथ्य जुटाए हैं । दरअसल, 19 वर्षीय युवक हरदीप सिंह उर्फ जिया ऊना शहर के पास के गाँव अप्पर अरनियाला का रहने वाले था । ऊना जिले के एसपी राकेश सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है और उसका पोस्टमार्टम टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा. मामले की जांच जारी है।
पूर्व प्रेमिका ने हरदीप सिंह को 23 फरवरी को बुलाया था  मिलने : 
हरदीप सिंह को 23 फरवरी को उसकी पूर्व प्रेमिका ने मिलने बुलाया था। इस दौरान तीन युवकों और किशोरी ने उसे जबरन बंधन बना लिया और फिर उसके साथ मारपीट की।  25 फरवरी की रात किडनैपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था वीडियो में दो युवक हरदीप के साथ मारपीट करते दिखे।  इसके बाद हरदीप के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी सहित पांच युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया।
26 फरवरी को एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने 27 फरवरी को देहलां के तरनजीत सिंह और रायपुर सहोड़ा के मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन मुख्य आरोपी वंश उर्फ बंटू और नाबालिग किशोरी को हिमाचल प्रदेश के मंडी के हणोगी से पकड़ा गया।
 बेल्ट से गला घोंट कर हरदीप उर्फ जिया की की गई हत्या 
पूछताछ में खुलासा हुआ कि हरदीप उर्फ जिया की बेल्ट से गला घोंट कर हत्या की गई और लाश को नंगल से आनंदपुर साहिब जाती नहर में फेंक दिया गया।  इस दौरान चारों आरोपी साथ थे।  पुलिस ने 28 फरवरी को सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन चार दिन तक गोताखोर खाली हाथ लौटते रहे।  मंगलवार को आनंदपुर साहिब के पास सूरेवाल से हरदीप जिया का शव बरामद कर लिया गया। इससे पहले, युवक के खून से सन्ने कपड़े नहर किनारे मिले थे।  साथ ही युवक का मोबाइल फोन चंडीगढ़ से बरामद किया गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

New Heights of Joy: 350 Young

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 7 : A unique blend of education and service unfolded at the Government Primary Smart School in Prit Nagar, Hoshiarpur. Renowned Delhi-based NGO “Up Rise Together Foundation” organised a grand event under...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमकेयर क्लेम जांच के दायरे में आए निजी अस्पताल : विजिलेंस की एसआईटी ने शुरू की पड़ताल

हिमकेयर योजना के दावों की होगी गहन जांच, 160 निजी अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा मरीजों के उपचार, बिलिंग और भुगतान दस्तावेजों का मिलान कर रही एसआईटी एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को श्री चिंतपूर्णी मंदिर में ‘प्रसाद’ योजना के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर योजना के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के हर विधानसभा क्षेत्र में लगे ईट राइट मेला – मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री का स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उत्पादों और पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करने पर जोर रोहित राणा। ऊना :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना में आयोजित ‘ईट राइट मेला’ में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!