सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल अजनोहा में पुरस्कार वितरण समारोह किया आयोजित

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर जिले के गांव अजनोहा स्थित सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल हरभजन सिंह अजनोहा ने बताया कि यह वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्कूल की सेंटर हेड टीचर दर्शन कौर द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें एलकेजी से पांचवीं कक्षा तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मैडम दर्शन कौर ने बताया कि इस पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सेवानिवृत्त प्रिंसिपल हरभजन सिंह अजनोहा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कुलदीप कौर, पूर्व सरपंच निरंकार सिंह, अध्यापक दविंदर कुमार, लेक्चरर जसविंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित हुए। । इस अवसर पर श्रीमती दर्शन कौर ने मुख्य अतिथियों का आगमन पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य हरभजन सिंह, श्रीमती कुलदीप कौर व अन्य ने बच्चों को कॉपियां व पेंसिलें भी वितरित कीं। इस अवसर पर श्रीमती दर्शन कौर, पूर्व सरपंच सरदार निरंकार सिंह, कमलजीत सिंह, श्रीमती गुरदीप कौर, श्रीमती सुरजीत कौर, श्रीमती नेहा कुमारी, मनप्रीत कौर, श्रीमती नीलम कौर, सुरिंदर सिंह, लेक्चरर जसविंदर सिंह, श्रीमती परमजीत कौर आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

चुनाव का किया मुकम्मल बाईकाट: बसियाला व रसूलपुर के लोगो ने

दोनों गावों के किसी भी वोटर ने वोट ना डाल कर रेलवे फाटक के बंद करने के खिलाफ किया रोष प्रकट गढ़शंकर। विधानसभा हलका गढ़शंकर के गांव वसियाला व रसूलपुर के लोगो ने चुनाव...
article-image
पंजाब

पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण होगा : सीएम भगवंत मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार जल्द ही पूरे पंजाब में 13,000 अत्याधुनिक स्टेडियमों का निर्माण शुरू करेगी. पहले चरण के तहत 3083 स्टेडियमों का निर्माण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आईजीएमसी शिमला विवाद का सज्जन अंत …जादू की झप्पी…एक सॉरी… फिर गले लगकर मिटाई कड़वाहट

डॉ. राघव व अर्जुन ने पेश की पश्चाताप और सम्मान की मिसाल प्रदेश सचिवालय में लिखी गई भाईचारे की नई इबारत एएम नाथ। शिमला :  कभी-कभी एक ‘सॉरी’ और एक ‘गले मिलने की गर्मजोशी...
article-image
पंजाब

सुक्खू सरकार जारी रखेगी योजना : हिमाचल में महिलाओं को बसों में 50 फीसदी की मिलती रहेगी छूट

शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 फीसदी की छूट बंद नहीं होगी। महिलाओं के लिए रियायती सफर सरकार जारी रखेगी। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!