पंजाब का हिस्सा नहीं था मंडी, शानन परियोजना पर हिमाचल प्रदेश का हक : डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

by

एएम नाथ। रोहित जसवाल : शिमला । मंडी कभी भी पंजाब का हिस्सा नहीं रहा। शानन परियोजना पर हिमाचल सरकार का ही हक बनता है। पंजाब को जबरदस्ती का कब्जा छोड़ देना चाहिए। यह शब्द डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्र ने कहे ।

उन्हीनों ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। उम्मीद है कि फैसला हिमाचल के पक्ष में ही आएगा। पंजाब के मंत्री पहले ये बताएं कि उनका क्लेम किस आधार पर है। मंडी तो कभी भी पंजाब के अधीन नहीं रहा। पंजाब पुनर्गठन कानून के समय मंडी पंजाब का हिस्सा नहीं था। 100 साल पहले वहां के राजा और अंग्रेज़ों के बीच करार हुआ था। जमीन हमारी है। जिन संपत्तियों की बात पंजाब करता है वो अलग हैं। पंजाब ने बीते कई वर्षों से कब्जा किया हुआ है।

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को आरोप लगाने की जगह बल्क ड्रग पार्क की मंजूरियां दिलाने में मदद करने की सलाह दी। अग्निहोत्री ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क में कार्य केंद्र सरकार की वजह से रुका है। केंद्र से पर्यावरण मंजूरी नहीं मिली है। जेपी नड्डा सवाल उठाने के बजाए अपने कार्यालय और पद का इस्तेमाल मंजूरियां दिलाने में लगाएं। फार्मा सेक्टर में चीन पर निर्भरता खत्म करनी है तो इसके निर्माण में केंद्र सरकार को सहयोग करना चाहिए। नेशनल हेराल्ड से संबंधित सवाल पर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को विज्ञापन पर सवाल पूछने का नैतिक अधिकार तक नहीं है। भाजपा ने अपने मुखपत्रों को विज्ञापन दिया, यहां तक कि एबीवीपी को भी विज्ञापन दिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्‍कूलों में एडमीशन के लिए पंजाब सरकार ने बदले नियम और शर्ते : 3 साल तक का बच्चा नर्सरी में और 4 साल तक का बच्चा एल.के.जी में

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने छोटे बच्‍चों की पढ़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने बच्‍चों के एडमीशन को लकर अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। पंजाब सरकार ने आदेश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2024 और 2025 में उत्तीर्ण छात्रों के लिए ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा के लिए आवेदन करने का सुनहरा अवसर : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ l कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक, कंवर अरोड़ा ने बताया कि इच्छुक छात्र नवंबर 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया अध्ययन वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जननी की हत्या के बाद भी सनम से संगम नहीं : अब न घर का, न घाट का हत्यारा पुत्र जेल में पीसेगा चक्की

एएम नाथ। चण्डीगढ़ : यमुनानगर जिले के सढौरा क्षेत्र के गांव श्यामपुर के एक युवक ने अपनी प्रेमिका से प्रेम विवाह करने के चक्कर में अपनी मां की योजनाबद्ध तरीके से गला घोटकर इसलिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

432 अग्निवीर अलग अलग प्रशिक्षण केन्द्रों पर गए भेजे

मंडी, 29 अप्रैल। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल डी.एम. सामन्त ने बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत ए आर ओ मंडी ने मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति जिलों के 432 भिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!