दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का सीबीएसई 12वीं का परिणाम शानदार 

by
गढ़शंकर, 13 मई: दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। 13 मई को सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में इलाके की नामवर शैक्षणिक संस्था दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं कक्षा का परिणाम बहुत ही शानदार रहा। इस संबंधी जानकारी देते हुए स्कूल निदेशका श्रीमती हरप्रीत कौर ने बताया कि कॉमर्स ग्रुप के विद्यार्थी चैतन ने 95 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम, जसनीत कौर ने 94.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और कैटरीना लाल ने 94 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
   नॉन मेडिकल ग्रुप में विद्यार्थी रोहन खन्ना ने 94 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान, विनय कुमार ने 91 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान व अर्पण खुत्तन ने 90.2 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेडिकल ग्रुप में स्कूल के छात्रा तहिज़व डमाना ने 93.2 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सुखराज कौर ने 90 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और ईशा धीर ने 89 फीसदी अंक प्राप्त कर  तृतीय स्थान प्राप्त किया।
     इसी प्रकार आर्ट्स ग्रुप की छात्रा दीपांसी चौधरी ने 92.2 फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान, गुरलीन कौर ने 91.4 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और गुरलीन कौर ने 89 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष कथन यह है कि स्कूल के 150 विद्यार्थियों ने पहले दर्जे में रहकर स्कूल की 12वीं कक्षा का परिणाम बहुत ही शानदार बना दिया। इस शानदार परिणाम की खुशी प्रकट करते स्कूल निर्देशिका हरप्रीत कौर ने बच्चों के अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी और स्कूल के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा की गई मेहनत व लग्न की प्रशंसा करते विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माथा टेकने जा रहे 19 वर्षीय युवक की मौत : अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर  : थाना गढ़शंकर पुलिस ने जगदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी कक्का, कंडआला थाना सिटी तरनतारन द्वारा दिये बयान कि उसके भांजे पवनदीप सिंह की मौत अज्ञात मोटरसाइकिल सवार द्वारा टक्कर मार देने...
article-image
पंजाब

बजट की प्रतियां फूंक प्रदर्शन कुलहिंद किसान सभा ने किया : किसानों के साथ किये वायदों को भुलाकर किसानों के साथ धोखा कर रही

गढ़शंकर – गढ़शंकर में कुल हिंद किसान सभा के राज्यस्तरीय आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लाये गए बजट की प्रतियां भज्जल गांव में फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सदस्यों को संबोधित करते...
article-image
पंजाब

रंगदारी न मिलने पर पूर्व सरपंच के घर पर चलाई गोलियां, भतीजा घायल; 3 गिरफ्तार

अमृतसर। पुलिस थाना सदर क्षेत्र के राम नगर कॉलोनी में रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने शिरोमणि अकाली दल (शिबद) के पूर्व सरपंच कमल बंगाली के घर पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से...
article-image
पंजाब , समाचार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा : मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मालवा क्षेत्र की लाइफ़लाइन मानी जाने वाली फ़िरोज़पुर फीडर नहर, फ़रीदकोट, फ़िरोज़पुर, श्री मुक्तसर साहिब और फ़ाज़िल्का ज़िलों के लिए वरदान साबित होगी- भगवंत सिंह मान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!