चम्बा में केन्द्रीय सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण केंद्र खोलने का अनुरोध : सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज ने की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात

by

एएम नाथ। चम्बा : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में केन्द्रीय सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया।

स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स के मानदेय में वृद्धि की मांग
गृहमंत्री करेंगे कांगड़ा दौरा
डॉ. भारद्वाज ने कहा कि चम्बा जिला सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है और इस क्षेत्र में शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु केन्द्रीय बलों की स्थायी उपस्थिति आवश्यक है।
स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स के मानदेय में वृद्धि की मांग
सांसद ने चम्बा व चुराह जैसे दुर्गम सीमावर्ती इलाकों में कार्यरत स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPOs) की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि ये अधिकारी वर्षों से कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त मानदेय नहीं मिल रहा, जिससे वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में तैनात SPOs को हिमाचल के SPOs से अधिक मानदेय दिया जाता है, जबकि दोनों का कार्यक्षेत्र व जोखिम समान है।
गृहमंत्री करेंगे कांगड़ा दौरा
डॉ. भरद्वाज ने अमित शाह से आग्रह किया कि वे आगामी गर्मियों में काँगड़ा संसदीय क्षेत्र का दौरा करें, जिसे श्री शाह ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। गृहमंत्री अमित शाह ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सकारात्मक सहमति जताई और संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही के निर्देश भी दिए। डॉ. राजीव भरद्वाज ने श्री शाह का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल जैसे पर्वतीय और सीमावर्ती राज्यों की सुरक्षा और विकास के प्रति यह रुख स्वागत योग्य है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की झूठी गारंटियों से हुई कांग्रेस सरकार की यह हालत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मतदान करेगा हिमाचल : जयराम ठाकुर

झूठ बोलकर सरकार चलाने की बजाय काम करके सरकार चलाए मुख्यमंत्री,  विधायकों के पहले कांग्रेस के पदाधिकारी भी झूठी गारंटियों के कारण छोड़ चुके हैं पार्टी नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को दी होली की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हार्डी संधू ,चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया … मची अफरा-तफरी! – हार्डी के पास नहीं थी जरूरी परमिशन

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार हार्डी संधू को हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में ले लिया. यह घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित एक फैशन शो के दौरान घटी। हार्डी संधू,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रत्याशी गोविंद पर मामला दर्ज : सरकारी संपत्ति पर पार्टी चिन्ह व झंडे लगाने के आरोप में

अर्की । सोलन जिले की अर्की विधानसभा से सरकारी संपत्ति पर पार्टी चिन्ह व झंडे लगाने के आरोप में भाजपा प्रत्याशी गोविंद राम पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्मशानघाट के पास मिली 25 साल के युवक की लाश, मौके से सिरिंज बरामद – हिमाचल प्रदेश में 81 दिन में चिट्टे से 14वीं मौत

नाहन :  हिमाचल प्रदेश में अब 81 दिन में 14वीं मौत रिपोर्ट हुई है. सिरमौर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौके से कुछ सिरिंज भी बरामद की गई है। फिलहाल,...
Translate »
error: Content is protected !!