मां-बेटों ने घर में ही शराब फैक्टरी दी खोल : ड्रम और तीन हजार लीटर शराब बरामद

by

जगरांव : लुधियाना के जगरांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर में ही शराब की अवैध फैक्टरी चल रही थी। एक महिला और उसके दो बेटे इस फैक्टरी को चला रहे थे। जगरांव के सिधवां बेट क्षेत्र के गांव परजिया विहारीपुर में पुलिस ने एक घर रेड कि तो पुलिस भी दंग रह गई। घर में अवैध शराब फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, महिला और उसका एक बेटा फरार हो गए।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महिला राजो बाई और उसके बेटे कुलदीप सिंह और हर्षदीप सिंह अपने घर में अवैध शराब बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से 3 हजार लीटर लाहन और 15 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने लाहन को वहीं नष्ट कर दिया। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, ड्रम, भट्ठी और गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए।

थाना सिधवां बेट के एएसआई राज कुमार के मुताबिक, वे पुलिस टीम के साथ गांव अबूपुरा में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें यह सूचना मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसकी मां राजो बाई और भाई हर्षदीप सिंह मौके से फरार हो गए। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि वे अपने गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी अवैध शराब की सप्लाई करते थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद लुधियाना देहात की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कई अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब ने होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की अगस्त माह की पड़ताल की

– राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की अगस्त 2025 की मासिक पड़ताल संयुक्त मुख्य...
article-image
पंजाब

DC ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की : सरकारी स्कूलों की बच्चियों को जागरुक करने के लिए जिले की 600 अध्यापिकाओं को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 18 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बेटियों की भलाई के लिए जिला...
article-image
पंजाब

रूपनगर के फार्म हाउस में पूर्व हरियाणा मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत

पुरखाली के ककोट फार्म हाउस में अकेले थे गगनजोत संधू, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य रूपनगर, 12 सितंबर। पंजाब के रूपनगर जिले के पुरखाली गांव स्थित ककोट...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा में होली का त्योहार हर्ष और उमंग के साथ मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कैंपस के सभी कॉलेजों के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने पूरे उत्साह...
Translate »
error: Content is protected !!