दोनों टांगें टूटी – पत्नी से विवाद के बाद मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदा शख्स

by
एएम नाथ। हमीरपुर  :  राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पत्नी से विवाद के बाद एक 33 वर्षीय शख्स ने तीसरी मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजकुमार निवासी चढियार पत्नी के साथ तीन वर्षीय बीमार बेटी को उपचार के लिए अस्पताल लाए थे।
डॉक्टर ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया। कुछ देर बाद दंपती के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई। बताया जा रहा है राजकुमार ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। तनावग्रस्त राज कुमार फोन पर बात करते हुए वार्ड के पीछे स्थित बालकनी तक पहुंचा और अचानक नीचे कूद गया। गिरने से उनकी दोनों टांगें कई जगह से टूट गईं।
अस्पताल कर्मियों ने स्ट्रेचर की सहायता से घायल को तुरंत ट्रामा वार्ड में शिफ्ट किया, जहां हड्डी व मानसिक रोग विशेषज्ञों की टीम उनका उपचार कर रही है।
सुरक्षा पर उठा सवाल
मेडिकल कॉलेज परिसर में 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तथा सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होती है, फिर भी तीसरी मंजिल से छलांग लगाने की घटना ने व्यवस्था की पोल खोल दी है। अस्पताल के एक कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बालकनी के ग्रिल अपेक्षाकृत नीची है और वहां किसी सुरक्षाकर्मी की नियमित तैनाती नहीं रहती।
घटना के वक्त न तो सुरक्षाकर्मी मौजूद थे और न ही अलार्म बजा। हादसे के बाद प्रबंधन के अधिकारियों ने कैमरा फुटेज जब्त कर आंतरिक जांच शुरू कर दी है, लेकिन अधिकारिक रूप से कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने प्रबंधन से बालकनी क्षेत्र में सुरक्षा जाल लगाने और संवेदनशील वार्डों की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना हमीरपुर सदर के प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि राज कुमार के विरुद्ध आत्महत्या का प्रयास व महिला हिंसा की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रारंभिक पूछताछ में पत्नी ने बयान दिया कि राजकुमार पिछले कुछ महीनों से अवसादग्रस्त हैं और नियमित दवाएं ले रहे थे, मगर हाल में दवा छोड़ दी थी।
पुलिस को मनोचिकित्सक की रिपोर्ट का इंतजार
एएसपी राजेश कुमार के अनुसार पुलिस चिकित्सकीय राय एवं मनोचिकित्सक की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि पिता की दोनों टांगों की सर्जरी बुधवार सुबह होगी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। माना जा रहा है कि मानसिक अस्थिरता के कारण राज कुमार ने यह कदम उठा लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पति ने किया अननेचुरल सेक्स, पति के अलावा ससुराल वालों ने दहेज के लिए किया प्रताड़ित : पति के अलावा सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी की युवती को उसके ससुराल वालों दुआरा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में चिंतपूर्णी पुलिस थाने में युवती के पति के अलावा सास-ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*ज्वालामुखी में हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वां स्थापना दिवस*- देश की रक्षा में डोगरा रेजिमेंट का योगदान अमूल्य: शांडिल*

राकेश शर्मा  : ज्वालामुखी/ तलवाड़ा , 02 फरवरी। स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि 8वीं डोगरा रेजिमेंट ने देश की रक्षा में अतुलनीय योगदान दिया है। रविवार को...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

रेस्क्यू ऑपरेशन तीसरा दिन : बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से निकाले 309 लोग, 2074 लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

धर्मशाला, 17 अगस्त : जिला कांगड़ा के इंदोरा और फतेहपुर उपमंडल में चल रहा राहत एवं बचाव कार्य आज तीसरे दिन भी जारी रहा। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राहत एवं बचाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चार लोगों की हत्या : नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने पिता, मां ,बहन और दादी की हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में एक व्यक्ति ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी। आरोपी की...
Translate »
error: Content is protected !!