स्टोन क्रशर में तोड़फोड़ करने वाला अमरीश राणा व उसका साथी गिरफ्तार

by
ऊना  : थाना गगरेट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में अमरीश राणा व उसके सहयोगी अमित मनकोटिया को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया है। इनके खिलाफ 16 अप्रैल 2025 को ठाकुर स्टोन क्रशर के मालिक कुंवर संदीप सिंह ने मामला दर्ज करवाया था, जिसमें कुल चार लोगों को आरोपी बनाया गया था।
शिकायत में बताया गया था कि 15 अप्रैल की रात लगभग 10 बजे अमरीश राणा, अमित मनकोटिया और उनके दो अन्य साथी एक वाहन में सवार होकर क्रशर साइट पर पहुंचे। वहां उन्होंने जेसीबी और टिपर चालकों को गाली-गलौच कर धमकाया और वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी। यही नहीं, आरोपियों ने इंजनों में कोई पदार्थ डाल दिया जिससे वाहन पूरी तरह से ठप हो गए।
                      इससे पहले 12 अप्रैल को भी अमरीश राणा द्वारा इसी क्रशर साइट पर कर्मचारियों को धमकाने की घटना सामने आई थी। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि अमरीश राणा पहले भी श्री साईं स्टोन क्रशर बढ़ेड़ा राजपूता के मालिक रोहित कुमार मेहता को पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे चुका है, जिससे क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। अमरीश राणा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। पुलिस ने अब दो माह बाद कार्रवाई करते हुए अमरीश राणा व अमित मनकोटिया को गिरफ्तार कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने हिमाचल बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जून. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने 10वीं और 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणामों में प्रदेश की टॉप 10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले ऊना जिले के सरकारी...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने लाभार्थियों को वितरित किए गए ऋण माफी सर्टिफिकेट

गढ़शंकर I 4 जुलाई:   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने गरीब और पिछड़े वर्गों को बड़ी राहत देते हुए 67.84 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया है। इसके...
article-image
पंजाब

बीत इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान दे पंजाब सरकार -अकाली-भाजपा सरकार के समय बना अस्पताल सरकारी उपेक्षा का हुआ शिकार : मानसोवाल, झोनोवाल

गढ़शंकर, 31 मई : शिरोमणि अकाली दल बीत सर्कल के प्रधान एवं पूर्व समिति सदस्य जथेदार जगदेव सिंह मानसोवाल तथा पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह राजा झोनोवाल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बीत इलाके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुखाश्रय योजना के तहत जिला में 27 वर्ष तक की आयु के 466 निराश्रित बच्चों का अभी तक किया चयन – DC अपूर्व देवगन

चंबा, 21 नवंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की पात्रता और दिए जा रहे लाभों के प्रति पात्र लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए सभी...
Translate »
error: Content is protected !!