कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन सतपाल सिंह सत्ती ने उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया सम्मानित

by

ऊना, 24 दिसंबर – बागवानी विभाग जिला ऊना द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में गत दिवस प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। गोष्ठी में लगभग 700 किसानों व बागवानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना किसानों एवं बागवानों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का लाभ उठाकर किसान एवं बागवान सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित कर पानी की बचत के साथ-साथ अपनी फसलों की पैदावार को बढ़ा सकते हैं।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर जिला ऊना के 7 किसानों को बागवानी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाने वाले बागवानों में रविंदर शर्मा, विविध शर्मा, अवतार सिंह, रविंदर, जसवीर, प्यारा लाल एवं श्रीमती शशि शर्मा शामिल हैं।
इस अवसर पर उप-निदेशक बागवानी डॉ अशोक धीमान ने कहा कि इच्छुक बागवान सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए बागवानी विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ उठा सकते हैं।
डॉ के के भारद्वाज एवं डॉ एस एस चंदेल, विषय विशेषज्ञ बागवानी ने अलग-अलग बागवानी विषयों पर किसानों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं किसानों की बागवानी से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ ने भी कृषि एवं बागवानी से संबंधित विषय पर अपने विचार रखे।
इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गईं तथा बागवानी उत्पादों की बिक्री भी हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा दीवार एवं बाड़ बंदी के लिए 10 लाख की धनराशि को स्वीकृति प्रदान : गौ सदन तुनुहट्टी की बढ़ेगी क्षमता, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

चंबा, 5 सितंबर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत लाहडू-चिंहा, तुनुहट्टी, नैनीखड्ड, सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154ए के तहत प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साइबर अपराधों तथा जालसाजी से बचने के लिए सुरक्षित इंटरनेट सेवाओं का प्रयोग महत्वपूर्ण : अमित मैहरा

विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सेम्पलिगं की रिपोर्ट में देरी क्यों: जरनैल सनोली

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने कहा एक महीने पहले एनजीटी की टीम ने एक फैक्ट्री में जाचं की थी। स्थानीय लोगों को पानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीबीपी स्थानीय किसानों से खरीदेगी ताज़ा उत्पाद, आय बढ़ाने की पहल

सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा सीधा बाज़ार, सरकार-आईटीबीपी में होगा एमओयू गांव में ही मिलेगा रोज़गार, आईटीबीपी करेगी फल-सब्ज़ी सहित कृषि उत्पादों की खरीद एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के किसानों और...
Translate »
error: Content is protected !!