9 किलो 400 ग्राम चिट्टा, 2.10 लाख ड्रग मनी, 25 साल का युवक गिरफ्तार : दूसरा फरार

by

फिरोजपुर  : पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। पुलिस ने नौ किलो 400 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 2.10 लाख ड्रग मनी भी बरामद हुई है।

पुलिस ने यह कार्रवाई जीरा विधानसभा क्षेत्र में पड़ते गांव सनेर में की है। गांव सनेर की नहर के पुल से एक तस्कर को काबू किया, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग गया। तलाशी दौरान आरोपी से नौ किलो 400 ग्राम हेरोइन व दो लाख 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। थाना सदर जीरा पुलिस ने मंगलवार उक्त दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल व एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना सदर जीरा पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि दो लोग हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। इस समय वह जीरा से गांव सनेर की तरफ आ रहे हैं। ये लोग बाइक पर सवार होकर हेरोइन की खेप किसी को सप्लाई करने जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव सनेर के पास पड़ती नहर के पुल पर नाकाबंदी की। जब वहां से आरोपी बाइक से गुजर रहे थे तो उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक के पीछे बैठा एक आरोपी पुलिस को देखकर हाथ में पकड़ा काले रंग का बैग फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 9 किलो 400 ग्राम हेरोइन व दो लाख 10 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान हरमेश सिंह (25) उर्फ रमेश निवासी माता का मंदिर, बस्ती माछियां वाली के तौर पर हुई है। वहीं मौके से फरार हुआ आरोपी अजय (28) निवासी बस्ती माछियां वाली का रहने वाला है। अजय की तलाश की जा रही है। थाना सदर जिला पुलिस ने आरोपी हरमेश और अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस मौके पर डीआईजी ने बताया कि फिरोजपुर की पुलिस ने अभी तक 79.208 किलो हेरोइन, 5.720 किलो अफीम, 592.350 किलो चूरा पोस्त, 78.45 लाख ड्रग्स मनी, 22 पिस्तौलें, 9 मैगजीन व 136 कारतूस पकड़ चुकी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्य की जीत हुई है : कुलदीप सिंह पठानिया

पठानिया ने कहा मोदी सरकार की बदनीयत और गैरकानूनी तरीके से की गई कार्यवाही पूरी तरह से हुई बेनकाब एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि...
हिमाचल प्रदेश

हरोली में 10वीं के विद्यार्थी अभ्यास के लिए हो जाएं तैयारः एसडीएम

21, 23 फरवरी को सभी सरकारी उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में होगी अभ्यास परीक्षा ऊना, 18 फरवरीः सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों की मदद के लिए हरोली में आरंभ किए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेलेंटाइन डे पर कंगना रनोत के होटल का शुभांरभ : कंगना रनोत के होटल में 680 में वेज तो 850 रुपये में नॉन वेज थाली

मनाली। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी सांसद कंगना रनोत के ‘द माउंटेन स्टोरी’ रेस्तरां की आज विधिवत शुरुआत हो गई। कंगना के रेस्तरां में पर्यटक पहाड़ी वेज थाली का 680 तो नॉन वेज थाली का...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा ग्रामीणों को पेड़ और डस्टबिन किए वितरित

गढ़शंकर :  इंडियन ऑयल ऊना के पाइप लाइन विभाग द्वारा होशियारपुर जिले के तहसील गढ़शंकर के गांव बारापुर और मजारी में 61 किलोमीटर लंबी मल्टीप्रोडक्ट पेट्रोलियम पाइप लाइन की 36.00 किलोमीटर और 47.00 किलोमीटर...
Translate »
error: Content is protected !!