रम्या चौहान ने संभाला लोकपाल मनरेगा का पदभार

by

हिमाचल प्रशासनिक सेवा की सेवानिवृत अधिकारी हैं रम्या चौहान

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी रम्या चौहान ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत ज़िला चंबा में लोकपाल (ओम्बुड्सपर्सन) का पदभार ग्रहण किया है।

रम्या चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात बताया कि मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। साथ में
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली शिकायतों की निष्पक्ष जांच और त्वरित निवारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा से संबंधित कार्यों में अनियमितताएँ पाए जाने की अवस्था में निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित बनाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि रम्या चौहान ने सेवानिवृत्ति से पूर्व हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक पदों पर कार्य करते हुए अपनी कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं जनहितकारी निर्णयों के माध्यम से अनेक सराहनीय कार्य किए हैं।
लोकपाल के रूप में उनकी नियुक्ति से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे मनरेगा कार्यों की निगरानी और सामाजिक लेखापरीक्षा की प्रक्रिया को बल मिलेगा। उन्होंने ने पंचायती राज प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा जताई है ताकि जनहित में कार्यों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जूनियर बॉडी बिल्डिंग में रणवीर राजपूत ने जीता स्वर्ण पदक

तीन क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर रहे दून विधानसभा के बरोटीवाला के रहने वाले है रणबीर बीबीएन, 27 अप्रैल (तारा) : बरोटीवाला के युवा रणवीर राजपूत ने बॉडी बिल्डिंग में अंडर 23 में गोल्ड मैडल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा क्षेत्र में 30.32 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण और शिलान्यास किए

सराज : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी के कुठेड़ में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भवन और बागाचनोगी में 37 लाख रुपये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरोपी गिरफ्तार , 15 साल की नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म : मेहमान बनकर नाबालिगा से की घिनौनी हरकत

शिमला : रामपुर उप मंडल में मेहमान बनकर नाबालिगा के साथ दुराचार किया व धमकी दी कि किसी को यदि उसने इस बारे बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बागी विधायकों को झटका – सुप्रीम कोर्ट का अयोग्यता पर रोक से कोर्ट का इनकार : हिमाचल के बागी विधायकों पर बड़ा फैसला

नई दिल्ली। हिमाचल के 6 बागी कांग्रेस विधायकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पीकर सचिवालय को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने अयोग्यता पर रोक से इनकार कर दिया है। उन्होंने खुद को...
Translate »
error: Content is protected !!