CM मान को एशियन गेम्स हॉकी का निमंत्रण : जापान जाने के लिए केंद्र की मंजूरी का इंतजार

by

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन हॉकी फेडरेशन ने जापान में चल रहे आइची-नागोया एशियन गेम्स के हॉकी मुकाबले देखने के लिए आमंत्रित किया है। प्रस्तावित जापान दौरे के लिए मुख्यमंत्री की ओर से केंद्र सरकार से राजनीतिक मंजूरी मांगी गई है। फिलहाल मंजूरी पर फैसला नहीं हुआ है।

एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष फुमियो ओगुरा की ओर से 21 सितंबर को भेजे गए निमंत्रण में मान और पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल को पुरुष और महिला हॉकी के सेमीफाइनल तथा फाइनल मुकाबले देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर तथा फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को निर्धारित हैं।

28 सितंबर को भारत का आखिरी पूल मैच

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में पूल-ए में खेल रही है। भारत का आखिरी पूल मैच 28 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ होना है। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। अधिकारी के मुताबिक, यदि मुख्यमंत्री भारतीय टीम का मैच देखने जाते हैं तो उन्हें 1 अक्टूबर से पहले जापान पहुंचना होगा।

पंजाब में होने वाली हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से भी जुड़ा निमंत्रण

एशियन हॉकी फेडरेशन के अनुसार, जापान दौरे से पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल को बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट के आयोजन और व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। पंजाब 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है।

मुख्यमंत्री के जापान दौरे के साथ अक्टूबर में प्रस्तावित यूरोप यात्रा के लिए भी राजनीतिक मंजूरी लंबित बताई गई है। फिलहाल दोनों यात्राओं को लेकर केंद्र के फैसले का इंतजार है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ये हैं वो 5 गैंगस्टर, जो राणा बलाचौरिया के लिए बने ‘काल’, विदेश से आया मास्टरमाइंड

पंजाब के कबड्डी प्लेयर और प्रमोटर राणा बलचौरिया की हत्या के मुख्य हैंडलर और साजिशकर्ता हरपिंदर सिंह उर्फ ​​मिद्दू को मोहाली पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बुधवार को एक एनकाउंटर में मार गिराया।...
article-image
पंजाब

तलवाड़ा नगर परिषद चुनाव 2025: नामांकन व मतदान कार्यक्रम घोषित – – 2 मार्च को होगा मतदान, उसी दिन होगी मतगणना

– पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ करवाया जाएगा चुनाव : ज़िला निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा :  तलवाड़ा , 16 फरवरी: जिला होशियारपुर में नगर परिषद तलवाड़ा के आम चुनाव को लेकर डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला निर्वाचन...
article-image
पंजाब

समाज सेवा करने वाला हर इंसान होता है योद्धा : पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना 

शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में निशुल्क मेडिकल कैंप में सेवा करने वाले डॉ. अवनीश सूद व रयात बाहरा कालेज के वालंटियर्स को खन्ना ने किया सम्मानित होशियारपुर।  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय...
article-image
पंजाब

महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण किया आयोजित : पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का किया गुणगान

गढ़शंकर । मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की ओर से बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष की देखरेख में महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक...
Translate »
error: Content is protected !!