DC ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाऊस का निरीक्षण : वेयर हाऊस में 780 वेल्ट यूनिट, 684 कंट्रोल यूनिट व 820 वीवीपैट मशीनें रखी गई

by
ऊना, 3 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कंट्रोल रूम, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव हेतू बनाए गए वेयर हाऊस का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला में स्थापित किए गए वेयर हाऊस में 780 वेल्ट यूनिट, 684 कंट्रोल यूनिट व 820 वीवीपैट मशीनें रखी गई हैं।
जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों को व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जिला ऊना में 516 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें 41 चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र(एससी) में 102 पोलिंग स्टेशन, 42 गगरेट निर्वाचन क्षेत्र में 91, 43 हरोली निर्वाचन क्षेत्र में 106, 44 ऊना निर्वाचन क्षेत्र में 99 व 45 कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र में 118 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की पहले लेवल की चैकिंग (एफएलसी) की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि जिला ऊना में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 26 हज़ार 724 है जिनमें 2 लाख 16 हज़ार 078 पुरूष मतदाता, 2 लाख 10 हज़ार 642 महिला मतदाता व 4 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में सर्विस मतदाताओं की संख्या 6 हज़ार 668 हैं जिनमें 6 हज़ार 498 पुरूष व 170 महिला सर्विस मतदाता शामिल हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू : खेलों से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर, 01 अक्तूबर। शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खण्ड रैत की 28वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक केवल पठानिया ने किया ।तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शिक्षा खण्ड रैत के 4 जोन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदला : समर और विंटर ब्रेक में अब इतनी छुट्टियां

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल  प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए आगामी छुट्टियों का शेड्यूल बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को टेंटेटिव शेड्यूल की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत छात्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहरी अध्यक्ष नरेंद्र चौहान कालू भाजपा में हुए शामिल: आधा दर्जन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी भाजपा में

कांगड़ा : कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस को एक और झटका लगा और भाजपा के पवन काजल को होगा फायदा। कांगड़ा शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान कालू ने भाजपा प्रत्याशी विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा की भर्तियों पर उठ रहे सवालों का जवाब दे सरकार : जयराम ठाकुर

भर्ती प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाएं सरकार एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!