ED रेड पर मुंडियां का बिट्टू को जवाब : ‘मैं अमेरिका में नहीं, चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हूं’

by

चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें बिट्टू ने आरोप लगाया था कि ED की कार्रवाई के बाद मुंडियां विदेश चले गए हैं। मुंडियां ने कहा कि वह अमेरिका में नहीं, बल्कि चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

मुंडियां ने तंज कसते हुए कहा कि टिकट कटने के बाद बिट्टू ने चंडीगढ़ रोड पर उनके घर के पास ही ट्रैवल एजेंसी खोल ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिट्टू ने उनकी और उनके भतीजे की टिकट बुक कर उन्हें अमेरिका भेज दिया। मुंडियां ने स्पष्ट किया कि बिट्टू ने उनके भतीजे को भांजा बताया, जबकि प्रिंस उनका भतीजा है।

गौरतलब है कि ED ने मंत्री के भतीजे गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस के साहनेवाल स्थित घर पर तलाशी ली थी। यह कार्रवाई GMADA से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई थी।

‘परिवार के सदस्यों को घंटों परेशान किया’

ED की कार्रवाई को लेकर मुंडियां ने आरोप लगाया कि प्रिंस के घर पर परिवार के सदस्यों से घंटों पूछताछ की गई। उनके अनुसार, घर में प्रिंस की मां, पत्नी, सालेहार और तीन साल की बेटी मौजूद थी। उन्होंने दावा किया कि रात करीब 11 बजे से सुबह 3 बजे तक तलाशी चली।

मुंडियां के मुताबिक, परिवार के सदस्यों से मंत्री के साथ उनके संबंध, मिलने वाली सैलरी और परिवार के खर्च से जुड़े सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि प्रिंस की पत्नी गर्भवती हैं और आरोप है कि उन्हें करीब साढ़े चार घंटे तक खड़ा रखा गया। मुंडियां ने यह भी दावा किया कि बच्चे की मां को बच्चे को फीड कराने की अनुमति नहीं दी गई और परिवार की विधवा सदस्य को भी परेशान किया गया। इन आरोपों पर ED की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बिट्टू ने मुंडियां से पूछे सवाल

वहीं, रवनीत सिंह बिट्टू ने मुंडियां के ठिकाने को लेकर सवाल उठाए। बिट्टू ने कहा कि मुंडियां को बताना चाहिए कि वह चार दिन कहां रहे। उन्होंने दावा किया कि मुंडियां के विदेश जाने की स्थिति में एयरपोर्ट और टिकट संबंधी रिकॉर्ड से इसकी जानकारी मिल सकती है।

बिट्टू ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले सामान को टाटा 407 वाहन में ले जाकर घर से दस्तावेज या अन्य सामान हटाया गया। उन्होंने मुंडियां से अपनी मिनिस्ट्री में जाकर काम करने और उन कर्मचारियों के समर्थन में सामने आने को कहा, जिन पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक विधायक नहीं हुया माना : सरकार बनते बनते रह गई , तीन पार्टियां अभी भी मनाने में जुटी

तामिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है. विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी टीवीके बहुमत से दूर है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके कांग्रेस के...
article-image
पंजाब

7 खिलाड़ियों को पीपीएस और 4 खिलाड़ियों को पीसीएस किया नियुक्त : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र बांटे

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 11 खिलाड़ियों को क्लास-1 अधिकारी के नियुक्ति पत्र बांटे। जिसमें  7 खिलाड़ियों को पीपीएस और 4 खिलाड़ियों को पीसीएस नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सीएम...
article-image
पंजाब

एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर का माता का देहांत : माता सुरजीत कौर को सैंकड़ों लोगो ने नम आंखों से अंतिम दी विदाई

गढ़शंकर, 3 अप्रैल: बार कौंसिल गढ़शंकर के सदस्य, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव तथा गांव डघाम के पूर्व सरपंच एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर की माता सुरजीत कौर (68) पत्नी स. बख्शीश सिंह...
article-image
पंजाब

आज़ाद रंग मंच फगवाड़ा ने एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में नशा विरोधी नाटक का किया आयोजन

गढ़शंकर, 16 दिसंबर:  आज़ाद रंग मंच कला भवन, फगवाड़ा की टीम द्वारा एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में बीबा कुलवंत द्वारा लिखित नाटक “इह केही रुत ऐ” प्रस्तुत किया गया। नाटक का मुख्य उद्देश्य...
Translate »
error: Content is protected !!