EWS का फर्जी सर्टिफिकेटों का फर्जीवाड़ा : 14 आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने फर्जी सर्टिफिकेटों के जरिए हथिया ली सरकारी नौकरी, धोखाधड़ी का केस दर्ज

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में आयुर्वेदिक विभाग में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के फर्जी प्रमाणपत्रों का सहारा लेकर सरकारी नौकरी हासिल करने वाले 14 आयुर्वेदिक डॉक्टर अब कानून के शिकंजे में हैं। विजिलेंस जांच में सामने आया है कि इन डॉक्टरों ने झूठी आय और पात्रता की जानकारी देकर सरकारी व्यवस्था को चकमा दिया है।   कुछ डॉक्टर तो ऐसे हैं जो पहले से ही सेवा में कार्यरत थे, फिर भी खुद को आर्थिक रूप से कमजोर साबित कर नौकरी हथिया ली। 2022 में हुई इस भर्ती मामले में अब शिकंजा कसा है। राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) ने अब इन डॉक्टरों के विरुद्ध मंडी, धर्मशाला, हमीरपुर और बिलासपुर में फर्जी दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी के केस दर्ज किए हैं।

जांच के दायरे में न यह डॉक्टर और फर्जी दस्तावेज जारी करने वाले अधिकारी भी आ गए हैं। पांच डॉक्टरों के विरुद्ध धर्मशाला, चार-चार के विरुद्ध मंडी और कांगड़ा तथा एक के विरुद्ध बिलासपुर में केस दर्ज हुआ है। प्रारंभिक जांच में इन 14 डाक्टरों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। इन डॉक्टरों की तैनाती 2022 में बैचवाइज आधार पर हुई थी। इनकी संपत्ति की जांच भी की जाएगी।

 फर्जीवाड़े का मामला खुला:  फर्जीवाड़े की शिकायत  श्वेता शर्मा निवासी बैजनाथ ने की थी। शिकायत पुलिस अधीक्षक विजिलेंस धर्मशाला को 28 तथा मंडी को 30 अप्रैल को प्राप्त हुई थी। आयुर्वेद विभाग में 115 आयुर्वेदिक डॉक्टरों की भर्ती हुई थी। पहली अधिसूचना में 89 डॉक्टरकी नियुक्ति हुई थी। 10 की पहली तथा दूसरी सूची में 26 में से चार की ईडब्ल्यूएस आधार पर नियुक्ति हुई थी। शिकायत के बाद जांच में पता चला कि 14 डॉक्टरों ने फर्जी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों का सहारा लिया है। इन आरोपितों ने केवल अपनी पारिवारिक आय को छिपाया, बल्कि कुछ ऐसे भी थे जो पहले से ही किसी अन्य सेवा में कार्यरत थे।

यह सीधे तौर पर ईडब्ल्यूएस के पात्रता मापदंडों का उल्लंघन है क्योंकि यह लाभ केवल उन उम्मीदवारों को दिया जा सकता है जो सरकारी सेवा में नहीं हैं और जिनकी पारिवारिक आय निश्चित सीमा से कम है।

मंडी में चार डाक्टरों के विरुद्ध दर्ज हुआ केस ”  विजिलेंस थाना मंडी में डा. विनोद कुमार, डॉ. पुष्पराज, डॉ. भारतेंदु कुमार व डॉ. विवेक शर्मा के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। डॉ. विवेक शर्मा हमीरपुर जिले के हीरानगर व तीन अन्य आरोपित मंडी जिले के धर्मपुर, सराज के छतरी तथा करसोग उपमंडल के चुराग के रहने वाले हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ रेड्डी फाउंडेशन ने शेरला स्कूल को उपलब्ध करवाई तीन लाख की शिक्षण सामग्री

पट्टा मेहलोग, 18 फरवरी : पट्टा मेहलोग शिक्षा खंड के तहत प्राथमिक स्कूल शेरला को सरकार की ओर से कोई आर्थिक मद्द न मिलने के बाद डॉ. रेड्डी फाउंडेशन आगे आई है। संस्था ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

82 बोरियों में भरकर ले जाए जा रहे सिक्के बरामद : हिमाचल से पंजाब की तरफ जा रही थी पंजाब नंबर की एक जीप , नाके पर पुलिस ने चेक की थी जीप

संतोषगढ़ : जिला ऊना की नगर परिषद संतोषगढ़ में जिला प्रशासन की ओर से आदर्श आचार संहिता के चलते गठित की गई उड़न दस्ते की टीम ने करीब 82 बोरियों में भरकर ले जाए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी-थरूर ने फिर पार्टी लाइन से हटकर दिया बयान : ईरान युद्ध पर भारत सरकार के रुख पर बंटी कांग्रेस?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई है. जहां कांग्रेस भारत में केंद्र सरकार के रुख पर हमलावर है तो वहीं पार्टी के दो नेताओं ने सरकार के रुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बूढ़ी दिवाली मेले में राज्यस्थान से आए एक कारोबारी की डंडों से पीट कर की हत्या, दो काबू

निरमंड। कुल्लू जिले के निरमंड में सजे बूढ़ी दिवाली मेले में राजस्थान से आए एक कारोबारी की मंडी के दो कारोबारियों की ओर से डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!