HRTC में भरे जाएंगे 189 पद, एचआरटीसी की बसों में दूध और सब्जियों का किराया माफ – चम्बा और ऊना के पुराने बस अड्डे की जगह कार पार्किंग कम कमर्शियल काम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

by
उप-मुख्यमंत्री ने निदेशक मंडल बैठक की अध्यक्षता की,  100 मिनी बसों की खरीद को भी मंजूरी
ऊना पुराने बस अड्डे में सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी मोड पर बनेगा कार पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर
रोहित राणा। शिमला :  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की 158वीं और बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण निदेशक मंडल की 70वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
May be an image of 14 people
        मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिहवन निगम में वर्ष 2022 से जेओए (आईटी) के 177 और कम्प्यूटर ऑपरेटर के 12 पद रिक्त हैं। यह परीक्षाएं हमीरपुर चयन आयोग के पेपर लीक होने के कारण स्थगित हुई थीं, अब इन पदों को दोबारा भरने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि निगम के बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बैठक में 100 मिनी बसों की खरीद को भी मंजूरी दी गई।
उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि पथ परिवहन निगम सात माह के भीतर यूपीआई क्रेडिट डेबिट एनसीएमसी कार्ड लागू करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के राजघाट के समीप एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों के लिए 120 बिस्तर क्षमता के ठहराव स्थल की बेहतर व्यवस्था की गई है। बैठक मंे लगेज पॉलिसी में रियायत देते हुए एचआरटीसी की बसों में दूध और सब्जियों के किराये को माफ करने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक में अवगत करवाया कि एचआरटीसी ने अब तक 66 करोड़ की आय अर्जित की है और आय में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बैठक में बैजनाथ पुराने बस अड्डे में पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। सरकाघाट पुराने बस अड्डे को बरछवाड़ स्थित नए बस अड्डे में स्थानातंरित करने की भी मंजूरी दी गई। चंबा पुराने बस अड्डे में कार पार्किंग एवं व्यावसायिक परिसर का निर्माण करने का निर्णय लिया गया।
ऊना पुराने बस अड्डे में सार्वजनिक एवं निजी भागीदारी मोड पर कार पार्किंग एवं कॉमर्शियल कॉम्प्लैक्स बनाया जाएगा। बिलासपुर स्थित मंडी भराड़ी में बस अड्डे का निर्माण किया जाएगा।
May be an image of 18 people and text
प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में निगम की कार्य प्रणाली में और सुधार लाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ निगम की आय में भी वृद्धि की जा सके।
बैठक में निदेशक मण्डल के सदस्य, प्रधान सचिव आर.डी. नजीम, निदेशक डीसी नेगी और विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में 11 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा आत्मनिर्भर हिमाचल जन संकल्प सम्मेलन : अनिरूद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री ने मंडी में की तैयारियों की समीक्षा, तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे उपस्थित एएम नाथ।  मंडी, 28 नवंबर ।  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, ग्राम एवं...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 27 सितंबर : शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल मुख्याध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल के नेतृत्व में तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के प्रबंधों में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला बोला : जयराम ठाकुर हिमाचल के इतिहास के एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर : मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल

एएम नाथ।   शिमला। चुनावों में राजनीतिक दल के नेताओं ने एक दूसरों के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज कर दिया है। कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1971 युद्ध के वीर पूर्व सैनिक नायक संत राम ठाकुर को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई….पूर्व सैनिक लीग ने दी श्रद्धांजलि

योगेश चौहान : अर्की । उपमंडल अर्की की ग्राम पंचायत कोटली के कोठी गांव के निवासी तथा भारतीय सेना की तोपखाना (आर्टिलरी) रेजिमेंट के पूर्व सैनिक नायक संत राम ठाकुर को सैन्य परंपराओं के...
Translate »
error: Content is protected !!