HRTC में डिविजनल मैनेजर पदोन्नति मामले में हाईकोर्ट का सख्त रुख : 2 सप्ताह में DPC की कार्यवाही पूरी करने के निर्देश;

by

शिमला: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने एचआरटीसी में डिविजनल मैनेजर (कॉमर्स) पद पर पदोन्नति से जुड़े मामले में निगम को दो सप्ताह के भीतर विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की कार्यवाही को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ ने स्पष्ट किया कि केवल वरिष्ठता विवाद लंबित होने के आधार पर पदोन्नति प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता। कोर्ट ने एचआरटीसी को निर्देश दिया कि 24 जून 2025 को हुई DPC की बैठक के कार्यवृत्त पर 20 अक्तूबर 2026 तक निर्णय लिया जाए।

कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि DPC ने याचिकाकर्ता विशाल शर्मा के नाम की डिविजनल मैनेजर (कॉमर्स) पद पर पदोन्नति के लिए सिफारिश की है तो निर्धारित अवधि के भीतर पदोन्नति आदेश भी जारी किया जाए।

1996 में क्लर्क के रूप में शुरू की थी नौकरी

मामले के अनुसार विशाल शर्मा ने 26 नवंबर 1996 को एचआरटीसी में क्लर्क के रूप में सेवा शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने अधीनस्थ लेखा सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की और 29 जून 2006 को सेक्शन ऑफिसर पद पर पदोन्नत हुए।

इसके बाद 25 अप्रैल 2015 को उन्हें असिस्टेंट कंट्रोलर (वित्त एवं लेखा) और 26 सितंबर 2022 को डिप्टी कंट्रोलर (वित्त एवं लेखा) पद पर पदोन्नत किया गया। आरएंडपी नियमों के तहत डिप्टी कंट्रोलर (वित्त एवं लेखा) से डिविजनल मैनेजर (कॉमर्स) पद पर पदोन्नति का प्रावधान है।

याचिकाकर्ता का कहना था कि डिविजनल मैनेजर (कॉमर्स) का पद अक्तूबर 2024 में खाली हुआ था और उस समय तक वह आवश्यक दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके थे। 30 नवंबर 2024 की अंतिम वरिष्ठता सूची में भी उनका नाम डिप्टी कंट्रोलर (वित्त एवं लेखा) के पद पर पहले स्थान पर था।

DPC हुई, लेकिन सिफारिशों पर नहीं हुआ फैसला

याचिकाकर्ता के अनुसार पद खाली होने के बावजूद पदोन्नति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई। इसके बाद 24 जून 2025 को DPC की बैठक हुई, लेकिन उसकी सिफारिशों के परिणाम को घोषित नहीं किया गया। इसके बाद विशाल शर्मा ने हाई कोर्ट का रुख किया।

निगम ने अध्यक्ष की मंजूरी नहीं मिलने की दी जानकारी

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सरकार और निगम को कई बार जवाब दाखिल करने का अवसर दिया। 1 सितंबर के आदेश में भी कोर्ट ने अंतिम अवसर देते हुए कहा था कि यदि DPC का परिणाम घोषित करने में कोई बाधा नहीं है तो अगली तारीख तक परिणाम घोषित किया जाए।

इसके बावजूद निगम की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया। बाद में निगम ने कोर्ट को बताया कि DPC की कार्यवाही अध्यक्ष की मंजूरी के लिए भेजी गई थी, लेकिन मंजूरी नहीं मिली। निगम के अनुसार कुछ अधिकारियों की ओर से उठाए गए अभ्यावेदन और अदालत में लंबित मामलों को देखते हुए पूरे मामले की दोबारा जांच के लिए कार्यवाही वापस भेजी गई थी।

हाई कोर्ट ने अब निगम को निर्धारित समय में DPC की कार्यवाही पर निर्णय लेने और नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरित ईधन को बड़े स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नवोन्मेषी विचारों के साथ जन-कल्याण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए अग्र-सक्रिय कदम उठाने के साथ जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*लंज में बसाया जाएगा हिमाचल का पहला आधुनिक शहर: केवल सिंह पठानिया*

*लंज कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत* *कहा…..युवाओं की सोच को दूरदर्शी बनाने का काम कर रहा एनएसयूआई छात्र संगठन* एएम नाथ। धर्मशाला, 8 नवम्बरः हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुराली के प्रॉपर्टी डीलरों पर केस दर्ज : हिमाचल के लोगों से 15 करोड़ की ठगी का आरोप

एएम नाथ। मोहाली :  खरड़ पुलिस ने कुराली के दो प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के निवासियों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हेम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासन ने गरली बालिक आश्रम की बेटियों संग मनाया रक्षा बंधन का पर्व

राकेश शर्मा : धर्मशाला/तलवाड़ा । जिला प्रशासन की ओर गरली बालिका आश्रम में बेटियों संग रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सौरभ जस्सल ने बालिका आश्रम...
Translate »
error: Content is protected !!