MLA विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों युवकों को होशियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

रोहित भदसाली। होशियारपुर / ऊना : ऊना ​​​​​​​जिले की कुटलैहड़ विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि विधायक की गाड़ी ने उनकी स्कूटी को ओवरटेक किया तो गुस्से में विधायक की गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला किया था ।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ दौरान बताया है कि हमला करते वक्त कि वह नशे में थे। किसी रंजिश के तहत विधायक का की गाड़ी पर हमला नहीं किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की स्कूटी को विधायक की गाड़ी ने ओवरटेक किया, जिसके बाद आरोपी गुस्से में आ गए। इसके बाद आरोपियों ने तैश में आकर विधायक की गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

जिक्रयोग है कि कुटलैहड़ विधानसभा हलके के विधायक विवेक शर्मा होशियारपुर से अपने घर लौट रहे थे। तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उनकी में गाड़ी पर लोहे की रॉड से हमला किया था। हमले से विधायक की गाड़ी को नुकसान पहुंचा था और विधायक बाल-बाल बचे थे। घटना की सूचना मिलते ही होशियारपुर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। होशियारपुर के नजदीकी गांव चक्क साधु बाला के दो युवकों बोधराज व पवन कुमार को धारा 150, 341,427 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

अज्ञात टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज

गढ़शंकर – अज्ञात टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की मौत होने पर गढ़शंकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया है। बुध सिंह पुत्र बंतू राम वासी मोयला ने पुलिस को दिए बयान में बताया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिह्नित 21 हजार पेड़ों की टेंडर प्रक्रिया आरंभ होगी : आपदा से गिरे पेड़ों को अतिशीघ्र उठाएगी वन निगम: केहर सिंह खाची

नादौन 23 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा है कि इस माॅनसून सीजन में प्रदेश में आई भीषण आपदा से जगलों और वनभूमि का भी भारी...
पंजाब

मेहंदवानी पक्के मोर्चे के नेताओं विरुद्ध केस दर्ज करने की सख्त निंदा

गढ़शंकर : पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन इकाई गढ़शंकर की अहम बैठक शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर हुई। बैठक में प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी विशेष रुप से शामिल हुए। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!