NEET-2026 केंद्र आवंटन में गड़बड़ी पर हाईकोर्ट सख्त….NTA समेत छह को नोटिस

by

गलत परीक्षा केंद्र से परीक्षा छूटी,

छात्रा की याचिका पर 15 जुलाई को सुनवाई

एएम नाथ। शिमला ; हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने NEET-2026 परीक्षा में कथित रूप से गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने के मामले में केंद्र सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) समेत छह प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने सभी पक्षों को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई को निर्धारित की गई है।
याचिका में कहा गया है कि छात्रा को कांगड़ा जिले के ढलियारा स्थित एक सरकारी स्कूल में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। हालांकि वहां पहुंचने पर पता चला कि उस नाम का कोई स्कूल मौजूद नहीं है। याचिका के अनुसार एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र संख्या और पिन कोड भी अलग-अलग स्थानों के थे, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। परिणामस्वरूप छात्रा समय पर सही परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सकी और NEET-2026 की परीक्षा देने से वंचित रह गई।
याचिकाकर्ता ने इसे NTA और संबंधित अधिकारियों की गंभीर लापरवाही बताते हुए न्यायालय से राहत की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र किए जारी

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल...
article-image
पंजाब

चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा ने तेज की तैयारी, बीएल संतोष ने जालंधर में कार्यकर्ताओं से की बैठक

केवल सिंह ढिल्लों बोले- भाजपा अपने दम पर लड़ेगी चुनाव; जयवीर शेरगिल ने कहा- 117 सीटों पर जीत के लिए बूथ स्तर तक जुटेंगे कार्यकर्ता जालंधर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

14 लाख में खरीदा 0001 स्कूटी नंबर….विभाग के खाते में जमा की राशि

प्रतापनगर निवासी कारोबारी ने वीआईपी स्कूटी नंबर के शौक को पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए हैं। स्कूटी के लिए वीआईपी नंबर की चाहत में इस कारोबारी ने 14 लाख रुपये...
article-image
पंजाब

डीज़ल, पेट्रोल और घरेलू गैस की कीमतें घटाई जाएँ और किसानों और मज़दूरों का कर्ज़ माफ़ किया जाए : गुरनेक सिंह भज्जल

कुल हिंद किसान सभा, कुल हिंद खेत मज़दूर यूनियन के किसानों , मजदूरों व अन्य वर्गो की मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के परिसर में दिया धरना गढ़शंकर :  कुल हिंद किसान सभा, कुल...
Translate »
error: Content is protected !!