SHO गढ़शंकर (सह-आरोपी) गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार : 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

by
चंडीगढ़, 22 जनवरी:  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सह-आरोपी एस.एच.ओ. गढ़शंकर बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया।
आज यहां जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला रूपनगर के नंगल सब-डिवीजन की निवासी हरदीप कौर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत की थी कि उक्त आरोपी ने एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली के नाम पर उसके (हरदीप कौर) भाई, जिसे पुलिस ने एक झगड़े के मामले में अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था, को नशीले पदार्थों के केस में शामिल न करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 50,000 रुपये में तय हो गया।
                प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आतंकी निज्‍जर का डेथ सर्टिफ‍िकेट एनआईए को क्‍यों चाहिए : ज‍िसे नहीं देना चाहती ट्रूडो सरकार

नई दिल्ली. भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंधों का एक और संकेत मिला है. कनाडा ने अभी तक एनआईए को मांगे जाने के बावजूद खालिस्तान अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर का डेथ सर्टिफिकेट नहीं...
article-image
पंजाब

1600 करोड़ रुपए की राहत राशी के समेत अन्य बहुत सी राहतें पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को देने के लिए पंजाब निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेदर मोदी का किया धन्यवाद : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि इस बार पंजाब ने बाढ़ की भीषण त्रासदी झेली हैं , बहुत से गांवों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा के अन्तर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान के धार्मिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 24 को बड़सर में करेंगे करोड़ों के उदघाटन-शिलान्यास

एएम नाथ।  हमीरपुर 23 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 24 अक्तूबर को बड़सर का दौरा करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 24 अक्तूबर को सुबह करीब 11ः25 बजे बुंबलू पहुंचेंगे और हैलीपैड का...
Translate »
error: Content is protected !!