SHO पर रेप केस में आया नया मोड़ : आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

by
जीन्द :  हरियाणा में  जीन्द पुलिस के एक SHO के खिलाफ आ रही यौन उत्पीड़न की शिकायतों की जांच के बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले की जानकारी देते हुए एसपी जीन्द राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पत्रों के माध्यम से पुलिस को यौन उत्पीड़न के मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी जिनकी जांच में ये शिकायत झूठी पाई गई है।
भेजी गई वीडियो में जीन्द पुलिस का कोई भी कर्मचारी नहीं है यह वीडियो किसी पोर्न साइट से डाउनलोड करके भेजी गई है।
इसी मामले में जीन्द के एक एसएचओ ने भी थाना शहर जीन्द में एक शिकायत दी थी। जिसने अपनी शिकायत में बताया कि उसके खिलाफ दिनांक 31.12.2024 को किसी अज्ञात युवती ने शिवानी नाम से यौन शोषण व बलात्कार बारे डाक द्वारा शिकायत पुलिस विभाग को भेजी थी जिसमें दरखास्त के साथ एक अश्लील विडियो की पेन ड्राइव भी सलंग्न थी। साजिश कर्ता ने अपना नाम पता शिवानी वासी उज्जैन नगर जीन्द का दर्शाया हुआ था।
एसआईटी ने मामले की जांच करते हुए पाया कि बिजेन्द्र मोर वासी जाजनवाला जिसका पहले से जमीनी विवाद चल रहा था ने राजकुमार उर्फ राजू व अन्य के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत एसएचओ को झूठे केस में फंसाने, उस पर दबाव बनाने, उसकी समाज व पुलिस विभाग में छवि धूमिल करने के लिए उसके खिलाफ झूठी शिकायतें दी थी जिसमें आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
आरोपियों के खिलाफ थाना शहर जीन्द में दिनांक 31.01.2025 को मुकदमा नम्बर 38 धारा 308(6),356(2),231,61 बीएनएस के तहत अंकित किया
गया।
मामले को गम्भीरता से लेते हुए उप पुलिस अधीक्षक नरवाना अमित कुमार एचपीएस की अध्यक्षता में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जिसमें महिला थाना एसएचओ नीलम देवी, सीआईए नरवाना इंचार्ज सुखदेव सिंह व एएसआई अवतार सिंह को एसआईटी में लगाया गया। जांच के दौरान इस मामले में टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
1. सपना उर्फ शिवानी वासी बाहडिया मोहल्ला जीन्द उम्र 32 साल (आरोपी बिजेन्द्र मोर ने सपना को एसएचओ सुनील को फसाने के लिए 2 लाख रूपये का लालच दिया था।) जिसने पहले भी यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज करवाए हुए हैं। इससे पहले कुल 5 मामले पुलिस के संज्ञान में आए हैं जिनकी जांच की जा रही है।
2. राजकुमार उर्फ राजू वासी गांव बालू जिला कैथल हाल निवासी सफीदों रोड जीन्द, उम्र 29 साल (लीला ठेकेदार वासी रूपगढ के पास नौकरी करता है ) जिसे आरोपी सपना व बिजेन्द्र मोर ने 20 हजार रुपये का लालच देकर चिट्ठी पोस्ट करने के लिए भेजा था।
3. नीरज वासी गांव पडाना जिला जीन्द उम्र 26 साल। राजू ने इसे 5000 रुपये का लालच देकर चिट्ठी पोस्ट करने के लिए कहा था।
तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके राजकुमार उर्फ राजू का 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जबकि अन्य दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जल्द इस मामले में अन्य बकाया आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

RTO urges people to make

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 24 : Regional Transport Officer (RTO) Amandeep Kaur Ghuman has appealed to the public to make full use of the central government’s PM-Rahat scheme, describing it as highly beneficial for...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़, 12 नवंबर :  पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विदेशी ठिकाने से...
article-image
पंजाब

श्री अमरनाथ माता चिंतापूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 11वें भंडारे की तैयारियां जोरों पर चल रही : ठेकेदार कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर – श्री अमरनाथ माता चिंतापूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट दुआरा क्षेत्र वासीयों के सहयोग से गढ़शंकर श्री अमरनाथ जी एवं अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 11वां भंडारा होशियारपुर रोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व घाटा अनुदान अगर नहीं मिलेगा …तो पानी पर दी जाए रॉयल्टी : सीएम सुक्खू

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह राज्य में पनबिजली संयंत्रों द्वारा उपयोग किए जाने वाले पानी पर 50...
Translate »
error: Content is protected !!