Triple Murder : बर्थडे पार्टी के दौरान चली अंधाधुंध गोलियां; गैंगवार का शक

by
पंचकूला : हरियाणा के पंचकूला में एक बर्थडे पार्टी के दौरान अंधाधुंध फायरिंग की घटना ने सनसनी मचा दी। देर रात करीब 2 बजे पिंजौर के होटल सल्तनत में हुई इस फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विक्की, विनीत और निया के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, विक्की और विनीत दिल्ली के रहने वाले मामा-भांजा थे, जबकि निया हिसार की निवासी थी। विक्की का आपराधिक रिकॉर्ड होने के कारण पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है।  घटना के वक्त विक्की, विनीत और निया अपनी गाड़ी में बैठे थे, जब दूसरी गाड़ी से आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर करीब 15-16 राउंड गोलियां चला दीं। गोलीबारी के दौरान तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। होटल स्टाफ और मैनेजर घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है।
पुलिस का कहना है कि विक्की के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पंचकूला के सेक्टर-20 थाने में एक मामला भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब सहित तस्कर काबू

गढ़शंकर, 6 दिसम्बर: पुलिस विभाग द्वारा नशा तस्करों खिलाफ आरंभ की महिमा तहत डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख तथा एसएचओ गढ़शंकर जय पाल के नेतृत्व में गढ़शंकर की पुलिस द्वारा भारी मात्रा में शराब...
article-image
पंजाब

हरलालपुर में हड्डां रोड़ी के पास भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

फतेहगढ़ साहिब, 27 नवंबर :  फतेहगढ़ साहिब के गांव हरलालपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव की हड्डां रोड़ी के पास आवारा कुत्तों के पास एक शिशु का भ्रूण दिखाई दिया। घटना...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 45 माडल टाऊन में 4.61 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण कार्य की भी करवाई शुरुआत : कैबिनेट मंत्री जिंपा ने माडल टाऊन में बने डंप को हटवा कर लोगों को दिलाई बड़ी राहत

होशियारपुर, 04 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 45 के माडल टाऊन में भगवान श्री राम मंदिर के नजदीक 4.61 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण कार्य की शुरुआत...
article-image
पंजाब

लड़की का बदल गया इरादा : एकसाथ जान देने का बनाया प्लान – किशोर ने उठाया खौफनाक कदम

लुधियाना :  पंजाब के लुधियाना में एक प्रेमी जोड़े (नाबालिग लड़का और लड़की) ने एकसाथ मरना चाहा। किशोर ने लड़की के साथ बात करते-करते जान दे दी, लेकिन लड़की का इरादा बदल गया। किशोर...
Translate »
error: Content is protected !!