अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ऑडिशन में 134 कलाकारों ने लिया हिस्सा

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2025 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन हेतू आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में सलूणी, भरमौर, तीसा, डलहौज़ी, भाटियात और पांगी उपमंडल से संबंध रखने वाले 134 कलाकारों के ऑडिशन लिए गए।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में कलाकारों के चयन प्रक्रिया के लिए तीन समितिओं का स्क्रीनिंग के लिए गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि आडिशन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात कलाकारों को मेरिट के आधार पर प्रस्तुतियां देने का मौका मिलेगा। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि आज बारिश के चलते ऑडिशन से छूट कलाकारों को 22 जुलाई को स्वर परीक्षा का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को चंबा उपमंडल तथा प्रदेश के अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री हरिओम योगा सोसाइटी ने टोरेंट पार्क बद्दी में धूमधाम से मनाई अम्बेडकर जयंती

बद्दी, 14 अप्रैल (तारा) : भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्री हरि ओम योगा सोसायटी बद्दी ने टोरेंट पार्क उर्फ योगा पार्क हाउसिंग बोर्ड फेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सम्मान निधि के नाम पर कांग्रेस मातृशक्ति के साथ फिर कर रही है ठगी : जयराम ठाकुर

विधानसभा के बाद लोकसभा के चुनाव में फिर से फॉर्म भरवाने के कांग्रेसी पैंतरे पर रोक लगाए चुनाव आयोग एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस  विधान सभा चुनावों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को बड़ी सफलता, 20 साल में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये: CM सुक्खू

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रदेश के वित्तीय अधिकारों की जीत बताया; सालाना 500 से 1000 करोड़ रुपये तक अतिरिक्त आय का दावा एएम नाथ। शिमला, 6 नवंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में पहली बार सजी अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता

शतरंज के दांव-पेंच से गुलजार हुआ सलूणी, 30 से अधिक संस्थानों के 200 से अधिक पहुंचे खिलाड़ी सलूणी कॉलेज के इतिहास में नई उपलब्धि, HPU अंतर महाविद्यालय शतरंज चैंपियनशिप का भव्य आगाज एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!