अंब में ज्वेलरी शोरूम से डेढ़ लाख की चोरी : शादी की खरीदारी करने आए परिवार को 2 महिलाओं ने बनाया निशाना; CCTV में कैद वारदात

by

रोहित जसवाल।  अंब । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब चौक स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदात सामने आई है। शादी के लिए गहने खरीदने पहुंचे एक परिवार के बैग से दो अज्ञात महिलाओं ने कथित तौर पर 1.50 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी की पूरी घटना शोरूम में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कुठेड़ा खैरला निवासी मंगल सिंह अपनी छोटी बहन की शादी की खरीदारी के लिए पत्नी और बेटे के साथ अंब चौक स्थित ज्वेलरी शोरूम पहुंचे थे। उनके बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद रखे थे। बताया गया है कि यह रकम उन्होंने मजदूरी करके शादी के खर्च के लिए जमा की थी।

बच्ची के साथ शोरूम में पहुंचीं महिलाएं

परिवार शोरूम में गहने देखने में व्यस्त था। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं एक बच्ची के साथ शोरूम में दाखिल हुईं। आरोप है कि महिलाओं ने मौका देखकर सोफे पर रखे मंगल सिंह के बैग की जिप खोली और उसमें रखी नकदी निकाल ली।

इसके बाद दोनों महिलाएं बच्ची के साथ शोरूम से निकल गईं। उस समय परिवार को चोरी का पता नहीं चला।

घर पहुंचने पर पता चली चोरी

शाम को घर पहुंचने के बाद जब मंगल सिंह ने अपना बैग चेक किया तो उसमें रखी नकदी गायब थी। इसके बाद परिवार वापस ज्वेलरी शोरूम पहुंचा और CCTV फुटेज की जांच की गई।

फुटेज में दो महिलाएं बैग के पास जाती हुई और कथित तौर पर उसमें से नकदी निकालती हुई दिखाई दीं। इसके बाद पीड़ित परिवार ने अंब थाना पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ली

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शोरूम की CCTV फुटेज कब्जे में ले ली है और संदिग्ध महिलाओं की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सतलुज ब्यास टाइम्स | ऊना और हिमाचल की हर बड़ी खबर पर पैनी नजर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC का लोगों से आयुर्वेद को दैनिक जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान : भगवान धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष्य पर नौवां आयुर्वेद दिवस आयोजित

रोहित भदसाली। ऊना, 29 अक्तूबर। देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि की जयंती के अवसर पर आयोजित 9वें आयुर्वेद दिवस समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आयुर्वेद मात्र एक चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्जी आंकड़ों” के सहारे सच छिपाने का आरोप, जोगिन्द्रा बैंक विवादों में : एनपीए आंकड़ों में हेरफेर का दावा, हाईकोर्ट के वकील ने उठाई जांच की मांग

सस्पेंस इंटरेस्ट” और OTS योजनाओं के दुरुपयोग का आरोप, बैंकिंग तंत्र में हलचल एएम नाथ। चंडीगढ़/सोलन : जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (JCCB) सोलन के शीर्ष प्रबंधन पर करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भयानक हादसे में 21 वर्षीय युबक की मौत : ट्रैकटर चालक युवक के ऊपर से टिप्पर के टायर निकलने से युवक के शरीर के चीथड़े उडें : ओवरलोड तेज रफतार टिप्पर दुारा पीछे से ट्रैकटर ट्राली को टक्कर मारी, ट्रैकटर ट्राली को सात सौ मीटर तक घसीटता ले गया

गुस्साए लोगो ने सात घंटे तक लगाया जाम गढ़शंकर : ओवरालोड तेज रफतार टिप्पर दुारा ट्रैकटर ट्राली को पीछे से जारेदार टक्कर मारने के बाद हुए हादसे से ट्रैकटर चालक की मौत हो गई।...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पुलिस के 17 सब-इंस्पेक्टरों को स्थानीय रैंक पर इंस्पेक्टर बनाया

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 1 जुलाई: चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने विभागीय समिति की सिफारिशों के आधार पर 17 सब-इंस्पेक्टरों (एग्जीक्यूटिव कैडर) को स्थानीय रैंक (लोकल रैंक) पर इंस्पेक्टर पद प्रदान किया है। यह पदोन्नति...
Translate »
error: Content is protected !!