अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बिलासपुर में 14 वरिष्ठ नागरिकों के किए सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन

by
एएम नाथ। बिलासपुर 09 मार्च : जिला बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से क्षेत्रीय अस्पताल में 14 वरिष्ठ नागरिकों के किए सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी।
इस बारे उपायुक्त बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत जिला भर में मोतियाबिंद से ग्रसित वरिष्ठ नागरिकों की पहचान कर जरूरतमंद लोगों को समय पर निशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत पिछले लगभग तीन माह से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्क्रीनिंग प्रक्रिया निरंतर जारी है। व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को जांच के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
उपायुक्त ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच में पहले चरण में 14 वरिष्ठ नागरिक ऑपरेशन के लिए पात्र पाए गए, जिनके मोतियाबिंद के ऑपरेशन आज सफलतापूर्वक किए गए। यह सभी ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से किए गए हैं, जिनमें उच्च गुणवत्ता के लेंस प्रत्यारोपित किए गए। ऑपरेशन के बाद लाभार्थियों को चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह संपूर्ण उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रति ऑपरेशन लगभग 13 हजार रुपए का व्यय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वहन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त लाभार्थियों को आवागमन के लिए एक हजार रूपए की सहायता राशि भी प्रदान की जा रही है।
उपायुक्त ने कहा कि मोतियाबिंद बढ़ती आयु के साथ होने वाली एक सामान्य समस्या है और इसमें घबराने की आवश्यकता नहीं होती। आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से इसका उपचार सरल और सुरक्षित तरीके से संभव है तथा समय पर जांच और उपचार से दृष्टि को पुनः सामान्य किया जा सकता है।
उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से अपील की कि यदि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी वरिष्ठ नागरिक मोतियाबिंद से पीड़ित है और अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाया है, तो वह अपने क्षेत्र के जिला कल्याण अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी अथवा सचिव रेड क्रॉस सोसायटी बिलासपुर से संपर्क कर स्क्रीनिंग के लिए पंजीकरण करवा सकते है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के उपरांत पात्र पाए जाने पर उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन निःशुल्क करवाया जाएगा।
आज आयोजित किए गए मोतियाबिंद ऑपरेशन के 14 लाभार्थियों की सूची
जिला बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से चिन्हित लाभार्थियों के मोतियाबिंद ऑपरेशन आज क्षेत्रीय अस्पताल में आयोजित किए गये। चयनित लाभार्थियों को उनकी तहसील वार सूची के अनुसार निम्न प्रकार से शामिल किया गया है।
तहसील झंडुत्ता तहसील झंडूत्ता से इंदर सिंह पुत्र हरि राम निवासी गांव काकरिहार डाकघर मल्होट, अमर सिंह पुत्र हरिया राम निवासी गांव सलवाड़ डाकघर मल्होट तथा भंडारी राम पुत्र मगत राम निवासी गांव काकरिहार डाकघर मल्होट के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए।
तहसील सदर बिलासपुर
तहसील सदर से निक्कू राम पुत्र झोलू राम निवासी गांव करोट डाकघर डोभा, बुधी सिंह पुत्र मुंशी राम निवासी वृद्ध आश्रम वीपीओ देवली, मनसा राम निवासी गांव करोट डाकघर डोभा, कृष्ण लाल पुत्र अत्रा राम निवासी गांव करोट डाकघर डोभा, रोशनी देवी पत्नी सुख राम निवासी गांव डगडेच, स्वरवन कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी गांव धार टटोह तथा महंती देवी पत्नी बंडारू राम निवासी वीपीओ देवली के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए।
तहसील घुमारवीं
तहसील घुमारवीं से कलां देवी पत्नी बक्शी राम निवासी गांव पलास डाकघर कपाहड़ा, रत्तनी देवी पत्नी निक्कू राम निवासी गांव पलास डाकघर कपाहड़ा, मस्त राम तथा गंगू राम पुत्र मौजी राम निवासी गांव नल्टी डाकघर पनोह के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2030 तक खत्म हो जाएंगी ये तीन खतरनाक बीमारियां : पहली बीमारी भारत में हर 5 में से 3 लोगों की लेती है जान

नई दिल्ली : आधुनिक चिकित्सा विज्ञान अब उस मुकाम पर पहुंच चुका है, जहां कभी लाइलाज मानी जाने वाली बीमारियों का इलाज न केवल संभव हो गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह खत्म करने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार का दो साल का जश्न : मुख्यमंत्री ने 6 नई योजनाओं का किया शुभारंभ

विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को वित्तीय लाभ वितरित किए रोहित जसवाल। बिलासपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला बिलासपुर के लुहणू मैदान में प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल सरकार को एक और झटका : अस्‍पताल में नए ब्‍लॉक का निर्माण में 670 करोड़ रुपये ज्‍यादा खर्च हो गए – एलजी ने सीवीसी को जांच सौंपते हुए पूछा क‍ि इतने ज्‍यादा पैसे आख‍िर क्‍यों लग गए

नई दिल्‍ली, अर‍व‍िंंद केजरीवाल सरकार को एक और झटका देते हुए दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने लोक नायक अस्पताल में हुए निर्माण की जांच का आदेश दिया है। अस्‍पताल में एक नए ब्‍लॉक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध रूप से किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 23 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित मामलों का समयबद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!