अधिकारी मर्यादाएं न लाँघे, सरकार के इशारे पर जनप्रतिनिधियों को परेशान करना पड़ेगा बहुत महँगा : जयराम ठाकुर

by

पूर्व मुख्यमंत्री की अधिकारियों को कड़ी चेतावनी : थुनाग में सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद वार्डों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट कर किया संवाद

एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के इशारे पर कुछ अधिकारी नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने के लिए मर्यादाएँ लाँघ रहे हैं। उन्हें यह बात समझ लेनी चाहिये कि उन्हें बहुत महंगा पड़ेगा। इस सरकार के साथ वह अपना भविष्य न जोड़ें। अधिकारी नियम क़ानून के दायरे में रहकर काम करें और जनमत का सम्मान करें। बुधवार को थुनाग में सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों और जिला परिषद वार्डों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट एवं संवाद के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं। उन्होंने खौली, लंबाथाच, शिल्हीबागी, गत्तू, संगलवाड़ा, खारशी, बागाचनोगी सहित ब्रयोगी, रोड एवं मझोठी के नवनिर्वाचित सदस्यों को उनकी शानदार विजय और नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान करसोग विधानसभा के चारों जिला परिषद वार्डों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की प्रचंड जीत के बाद नवनिर्वाचित सदस्यों ने विधायक दीप राज की अध्यक्षता में और विकास खंड जंजैहली के भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों ने भी नेता प्रतिपक्ष से विशेष मुलाकात की।
जयराम ठाकुर ने सभी जनप्रतिनिधियों में जोश भरते हुए कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरते हुए वे सभी जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे और अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के सतत, समग्र एवं संतुलित विकास को नई दिशा देकर उन्हें सशक्त व समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे क्योंकि विकसित पंचायत से ही विकसित विधानसभा का सपना साकार होगा।
इस अवसर पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि यह जनादेश वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति जनता के भारी आक्रोश और भाजपा के प्रति लगातार बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है, और निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस के कुशासन का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देते हुए उसे कड़ा सबक सिखाएगी। उन्होंने सरकारी तंत्र के दुरुपयोग पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को सीधे शब्दों में कड़ा अल्टीमेटम दिया कि जो अधिकारी सरकार के इशारे पर हमारे भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को परेशान कर रहे हैं, वे साफ़-साफ़ सुन लें कि यह हरकतें उन्हें बहुत महँगी पड़ेंगी। अधिकारी अपनी मर्यादाएं न लाँघे और इस जनविरोधी सरकार के साथ अपना भविष्य जोड़ने की भूल कतई न करें। उन्होंने एक गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासा किया कि चंबा में भाजपा समर्थित एक प्रतिनिधि के घर पर प्रशासन की टीम भेजकर उनके मकान की पैमाइश करवाई गई और उन्हें डराया-धमकाया गया कि यदि उन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं दिया तो उनका मकान गिरा दिया जाएगा, जो कि बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम कांग्रेस के पक्ष में न आने के कारण मुख्यमंत्री पूरी तरह बौखलाहट में हैं और वे झूठे व गलत आंकड़े पेश कर अपने दिल्ली हाई कमान की नजरों से अपनी राजनीतिक असफलता को छुपाने का निरर्थक प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री ने अपनी हार के डर से चुनाव से पहले भी इन चुनावों को टालने का हरसंभव प्रयास किया था क्योंकि उन्हें भली-भांति पता था कि जनता उन्हें नकार चुकी है, और अब परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद भी वे अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं तथा आगे भी कई तरह के हथकंडे अपनाने से बाज नहीं आएँगे। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि जनविरोधी नीतियों के कारण इस मुख्यमंत्री के पैरों तले जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है और जनता ने कांग्रेस के खिलाफ अपना स्पष्ट जनादेश सुना दिया है, जिसे मुख्यमंत्री झूठे आंकड़ों के पीछे नहीं छिपा सकते। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे प्रशासनिक दवाब या धमकियों से बिल्कुल न डरें, निडर होकर जनता की सेवा करें क्योंकि भाजपा पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है और भाजपा के साथ ही उनका भविष्य पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में हर वर्ग ने भाजपा का साथ दिया है क्योंकि इस सरकार ने किसान-बागवान, महिलाओं, बेरोजगारों, कर्मचारी वर्ग और व्यापारियों को बहुत परेशान और निराश किया है। हमने हर मंच पर सरकार की उन गलत नीतियों का विरोध किया है जो जनता के हित में नहीं है। हमारे विरोध करने के तरीके से मुख्यमंत्री और उनके मंत्री असहज हो उठते हैं। उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि हम विपक्ष में हैं और आप हमें जनता की आवाज़ बनने से नहीं रोक सकते। जनता ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है तो इससे मुख्यमंत्री को विचलित नहीं होना चाहिए। आप अच्छा करते तो जनता आपके साथ चलती लेकिन जनता ने आपको आपके कारनामों को देखते हुए सबक सिखाया है। अभी तो ये सेमीफाइनल था और आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा में हरको बैंक के नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल 8 जून को संभालेंगे पदभार

पुनीत महाजन । चंडीगढ़ :  हरियाणा सरकार के अधीन हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक (हरको बैंक) के नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण जुयाल आगामी 8 जून को दोपहर 1 बजे औपचारिक रूप से अपना पदभार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

505 पेटियां हुई बरामद : बंगाना के रायपुर मैदान से मिली शराब की गिनती पूरी

ऊना। बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान से पकड़ी अवैध शराब की गिनती पूरी हो चुकी है। जिसमें पुलिस ने कुल 505 पेटी शराब की बरामद की है। इसमें 443 पेटी अंग्रेजी, 30 बीयर और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल में मिशन रिपीट को सम्पूर्ण करने में नतीजो से पहले बना रही रणनीति : भाजपा कर रही आजाद प्रत्याशियों से संपर्क

शिमला: विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले ही सत्ता पीआर काबिज भाजपा मिशन रिपीट के समीकरण बनाने में जुट गई है। जिसके तहत भाजपा अपने बागियों को रिझाने में एलजी गई है ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृष्णगढ़ उप तहसील को 35 वर्षों में नहीं मिला तहसील का दर्जा, 12 पटवार सर्कलों के लोग मायूस

नायब तहसीलदार का पद एक माह से रिक्त कुठाड़, 2 जुलाई (तारा) : जिला सोलन की सबसे पुरानी उप तहसील कृष्णगढ़ को 35 साल बीत जाने के बाद भी तहसील का दर्जा नहीं मिल पाया...
Translate »
error: Content is protected !!