अमेरिका से वोट डालने के लिए आया कपल : टिकट कैंसिल करवाई और फ्लाइट बुक कर, सीधे पहुंचकर अपना वोट डाला

by

एएम नाथ। देहरा : हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदाताओं के जोश और जज्बे की बानदी देखने को मिली है। यहां पर 100 साल से अधिक उम्र के मतदाता भी वोट डालने पहुंचे। वहीं, बीमार महिला ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान करने लाई गई। चुनाव आयोग ने भी सबकी कोशिशों को सराहा है।

उधर, हिमाचल प्रदेश के ही एक दंपति ने भी मतदान के लिए मिसाल पेश की है। यह कपल अमेरिका से वोट डालने के लिए आया। यहां तक कि इन्होंने अपनी टिकट कैंसिल की और फिर वोटिंग के अनुसार, फ्लाइट बुक की और फिर सीधे पहुंचकर अपना वोट कास्ट किया।

जानकारारी के अनुसार, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आने वाले कांगड़ा के जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के डाडासिबा पोलिंग स्टेशन का यह मामला है। अमेरिका की ओमाहा नवरास्का में शुभम शर्मा के साथ यहां पर वोट कास्ट किया. शुभम जहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं तो उनकी पत्नी कनिका शर्मा रिसर्च साइंटिस्ट हैं।

बंदे भारत से ऊना फिर कार में पोलिंग बूथ :  दोनों ने पांच जून के लिए अपने घर आने के लिए अमेरिका से फ्लाइट की टिकट ली थी। लेकिन जैसे ही इन्हें पता चला कि 1 जून को लोकसभा चुनावों की वोटिंग है तो 5 जूवन की फ्लाइट कैंसल करके 31 मई की फ्लाइट से बुक की और फिर डाडासिबा आए। दोनों शनिवार को सुबह ही दिल्ली से बंदे भारत से अम्ब पहुंचे और फिर वहां निजी गाड़ी से जसवां प्रागपुर के डाडासिबा पहुंचे और पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान दोनों ने मीडिया से कहा कि देश की तरक्की के लिए यह जरूरी है। शुभम की पत्नी ने कहा कि उन्हें वोट डालकर काफी गर्व महसूस हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 मेडिकल टेस्ट : हर 12 महीने में एक बार जरूर करवाने चाहिए, छोटी से छोटी बीमारी चलेगी पता!!

हेल्दी लाइफ के लिए शरीर का हेल्दी रहना भी जरूरी होता है। मगर आजकल की तेज-तर्रार जिंदगी और अनहेल्दी खानपान के कारण हम कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं, जिनका पता हमें समय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मास्टर जी का कारनामा …सेवन के स्पेलिंग और Thousand की जगह लिखा Thursday लिख दिया

एएम नाथ । सिरमौर : सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल,  रोनहाट में कटा एक चेक सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है। उक्त चेक में गलतियों की भरमार है। जिसने भी यह चेक काटा है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिरफ़्तार किए गए क्रशर मालिकों पर आपदा के दौरान क्यों मेहरबान रही सरकार – जब ब्यास बेसिन के सारे क्रशर बंद थे तो इत्तेफाकन या सरकार की मेहरबानी से चल रहे थे क्रशर : जयराम ठाकुर

भ्रष्टाचार के जांच की आंच अब सीएम के करीबियों, सीएम ऑफिस से होती हुई सीएम तक पहुंची एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कई...
हिमाचल प्रदेश

3 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया एनएचपीसी लिमिटेड ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए

शिमला :  एनएचपीसी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक ए.के. ग्रोवर ने वीरवार सायं मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू को एनएचपीसी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए तीन करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।  मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!