अर्की क्षेत्र में बाहरी किन्नरों के हस्तक्षेप का आरोप : पूनम महंत ने प्रशासन से की जांच व कार्रवाई की मांग

by

योगेश चौहान/अर्की : अर्की, 20 जुलाई। अर्की क्षेत्र की किन्नर समाज की प्रतिनिधि पूनम महंत ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि पंजाब के धर्मपुर, कुराली और रोपड़ क्षेत्र से कुछ किन्नर अर्की तथा कुनिहार क्षेत्र में आकर उनके पारंपरिक कार्यक्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर भ्रम और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
पूनम महंत ने कहा कि अर्की तहसील लंबे समय से उनका कार्यक्षेत्र रहा है, जहां वे सामाजिक परंपराओं के अनुसार लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर अपनी सेवाएं देती रही हैं। उन्होंने कहा कि कुनिहार भी तहसील अर्की का अभिन्न हिस्सा है, इसलिए बाहरी लोगों द्वारा यहां अधिकार जताना उचित नहीं है।
उन्होंने बताया कि वर्षों से वे क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करती रही हैं। जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग देने के अलावा आपदा के समय प्रभावित परिवारों और असहाय लोगों की भी उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार मदद की है। उनका कहना था कि उन्होंने कभी भी लोगों पर अधिक नेग देने का दबाव नहीं बनाया और हमेशा सम्मानजनक व्यवहार को प्राथमिकता दी है।
प्रेस वार्ता के दौरान पूनम महंत ने यह भी आरोप लगाया कि बाहरी समूह के कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध हैं। उन्होंने प्रशासन और केंद्रीय जांच एजेंसियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। हालांकि, उन्होंने जो दावे किए, उनकी किसी आधिकारिक एजेंसी द्वारा पुष्टि नहीं हुई है।
पूनम महंत ने कहा कि यदि उनके अथवा उनके चेलों के साथ भविष्य में कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के भाषण पर मुख्यमंत्री ने उठाए सवाल

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा विधानसभा में पूर्ण भाषण न देने के निर्णय के बाद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि यह कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पौंग डैम विस्थापितों को बड़ी राहत, देहरा के 42 परिवारों को मिले भूमि आवंटन पट्टे

वर्षों का इंतजार खत्म, विस्थापित परिवारों को अपनी जमीन का अधिकार विस्थापितों के सम्मान और पुनर्वास की दिशा में बड़ा कदम एएम नाथ। शिमला : पौंग डैम से विस्थापित देहरा विधानसभा क्षेत्र के 42...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में हार पर मंथन, सीएम सुक्खू ने नुकसान की बड़ी वजह कमेटी को बताई, कांग्रेस ने अपने वोट प्रतिशत में की बढ़ोतरी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के नौ विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांग्रेस ने अपनी सरकार तो बचा ली, लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित

धर्मशाला, 28 सितंबर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें जिला योजना समिति के लिए 19 सदस्यों का चयन...
Translate »
error: Content is protected !!