अर्की नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला…. अब 14 जुलाई को होगा मतदान

by

योगेश चौहान :  अर्की- नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को निर्धारित चुनाव नहीं हो सका। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल सात पार्षदों में से केवल कांग्रेस समर्थित तीन पार्षद ही उपस्थित रहे, जबकि भाजपा समर्थित चारों पार्षद बैठक में अनुपस्थित रहे।

चार पार्षदों की अनुपस्थिति के कारण अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न नहीं हो पाया। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव स्थगित कर दिया गया।
तहसीलदार विपिन वर्मा ने बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अगली तिथि मंगलवार, 14 जुलाई निर्धारित की गई है। अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
नगर पंचायत अर्की में कुल सात पार्षद हैं, जिनमें भाजपा समर्थित चार तथा कांग्रेस समर्थित तीन पार्षद शामिल हैं। सोमवार को चुनाव नहीं होने की घटना क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही। अब सभी की निगाहें मंगलवार को होने वाले चुनाव पर टिकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

288 ग्राम चिट्टे के साथ मंडी पुलिस ने दो लोग किए गिरफ्तार

मंडी  :   मंडी पुलिस ने 288 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ दो आरोपितों को पकड़ा है। चिट्टे की कीमत 28 से 30 लाख रुपये है। दो आरोपित इस मामले में गिरफ्तार किए गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडोलू अग्निकांड के प्रभावित परिवार को जिला परिषद मनोज मनु ने दी राहत सामग्री

एएम नाथ। चम्बा : विकास खण्ड मैहला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कीड़ी के गांव मंडोलू में बुधवार देर रात को एक घर में आग लग गई । जिसमें परिवार का पूरा सामान जलकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली की 70 सीटों पर किसको मिली जीत पूरी लिस्ट….पढ़े 70 सीटों की सूची

किस  विधानसभा सीट से किस पार्टी का उम्मीदवार जीता… 1 आदर्श नगर राज कुमार भाटिया BJP 2 अंबेडकर नगर डॉ. अजय दत्त AAP 3 बाबरपुर गोपाल राय AAP 4 बदरपुर राम सिंह नेताजी AAP...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास पर बनाई जा रही वीडियो डाॅक्यूमैंटरी: एडीसी

वीडियो डाॅक्यूमैंटरी की समीक्षा पर आयोजित बैठक की डाॅ अमित कुमार शर्मा ने की अध्यक्षता ऊना, 15 फरवरी: मां चिंतपूर्णी मंदिर के इतिहास और यहां श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं पर आधारित...
Translate »
error: Content is protected !!