अल्पावधि कोर्सों के लिए पंजीकरण 15 मार्च तक

by

ऊना 25 फरवरी: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-3 के तहत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में लाईट मोटर व्हीकल ड्राईवर तथा इलैक्ट्रिशियन डोमैस्टिक सोलूशन टेªड में निःशुल्क अल्प अवधि कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस बारे जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य आईटीआई ऊना ने बताया कि अल्प अवधि कोर्स में प्रवेश पाने के लिए अभ्यार्थी 15 मार्च तक संस्थान में आकर पंजीकरण फाॅर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता आठवीं/दसवीं पास तथा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। कोर्स का समय दो घंटे प्रतिदिन होगा। कोर्स में प्रवेश पाने के लिए शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण दस्तावेज़ आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए 01975-223203, 7018304307 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फ्रीजर से चार बच्चों के मिले थे शव : बच्चे जिंदा पैदा हुए थे या नहीं, जांच करने वाले अधिकारियों को यह नहीं पता चला : महिला के खिलाफ आपराधिक आरोप नहीं लगाने का फैसला

साल 2022 में एक फ्रीजर से चार बच्चों के शव मिले थे। इस मामले में एक 69 वर्षीय महिला पर आरोप लगाए गए थे। हालांकि, अब सफोल्क काउंटी के जिला अटॉर्नी ने घोषणा की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टूरिस्ट से ज्यादा कैश और शराब न लेकर आने की जानकारी साझा करें पंजाब पुलिस -चुनावों के मद्देनजर हिमाचल पंजाब सीमा क्षेत्र पर व्यवस्था हाई अलर्ट पर रखने का निर्णय : डीजीपी संजय कुंडू

ऊना । 10 अप्रैल :  डीजीपी संजय कुंडू की आगामी चुनावों को लेकर हिमाचल व पंजाब पुलिस की संयुक्त बैठक जिला ऊना में हुई। इस दौरान डीआईजी नॉर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर व एसपी ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फॉरेस्ट गार्ड 2 साल की कॉन्ट्रेक्ट जॉब के तुरंत बाद होंगे परमानेंट : हाईकोर्ट ने आदेश किए जारी

शिमला :  हिमाचल हाई कोर्ट 31 दिसंबर, 2020 से पहले अनुबंध आधार पर नियुक्त सैकड़ों वनरक्षकों को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने इन वनरक्षकों को दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करते ही...
हिमाचल प्रदेश

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : तीन-तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को प्रधान सलाहकार लगाया

शिमला :16 जुलाई : हिमाचल में नए मुख्य सचिव आरडी धीमान की तैनाती के साथ ही शनिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है। मुख्य सचिव आरडी धीमान को ऊर्जा, बहुउद्देश्यीय परियोजना और...
Translate »
error: Content is protected !!