आईटीआई ऊना में पंचकूला की कंपनी ने लिया कैंपस इंटरव्यू, 33 को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

by
ऊना, 28 जनवरी: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में पंचकूला चंड़ीगढ़ की फार्मा कम्पनी रिकाॅर्डर्स एवं मैडीकेयर सिस्टम प्राईवेट लिमिटेड ने अपने उत्पादन संस्करण में नियुक्ति के लिए कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रायजादा ने बताया कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त 101 डिप्लोमा व 15 बीटैक डिग्री धारक अभ्यार्थियों ने इस साक्षात्कार में भाग लिया जिनमें से 33 अभ्यार्थी सफल रहे। सफल रहे अभ्यार्थियों को कम्पनी के उप-महाप्रबंधक पीके शर्मा, उत्पादन प्रबंधक यशपाल चैधरी, महाप्रबंधक एक्सपोर्ट ऊमा शंकर सिंह व प्रबंधक एचआर चरणजीत कौर व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रायजादा द्वारा मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उन्हें 2 फरवरी तक कम्पनी में उपस्थिति देने को कहा गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बद्दी में उत्साह और धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

बीबीएन, 5 जून (तारा) : गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, जुड़ीकला (बद्दी) में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले गिरोह के सात गुर्गे गिरफ्तार

बटाला  :  डीजीपी के दिशा-निर्देश पर प्रदेश को सुरक्षित बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बटाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धार्मिक स्थान, रेलवे स्टेशन तथा कालेज की दीवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-2 के भूतपूर्व सैनिकों के लिए भरे जाएंगे 25 पद : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के लिए मेडिकल लैबोरेट्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक बार फिर से गौरव बने जिला चंबा के जितेन्द्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर

5 साल के इंतजार के बाद इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हिमाचल प्रदेश की झांकी में आएंगे नज़र एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा और हिमाचल प्रदेश की...
Translate »
error: Content is protected !!