आउटसोर्स कर्मियों के लेकर सीएम सुखविंदर सिंहसुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में नोकझोंक : मल्टी टास्क वर्कर्स के लिए नीति बनेगी, मानदेय भी बढ़ेगा

by

एएम नाथ : शिमला :   मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण में आज कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों के लिए सरकार नीति बनाएगी। इसको लेकर कानूनी राय लेने के बाद सरकार इस मामले पर आगे बढ़ेगी। विधायक सतपाल सिंह सत्ती के प्रश्न के मूल उत्तर में हस्तक्षेप करते हुए मुख्यमंत्री ने सदन में यह जानकारी दी।
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मल्टी टास्क वर्करों के लिए नीति पूर्व सरकार के समय में बनाई गई थी। पहले इन्हें 4 हजार मानदेय दिया जाता था। सरकार ने इसे पहले 4500 किया व हर साल इसमें बढ़ोतरी की गई। अभी 5500 रुपये मानदेय इन्हें दिया जाता है। इनसे क्या कार्य लिया जाना है यह सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता तय करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनाएं इन कर्मचारियों के साथ है। सरकार जल्द इस पर निर्णय लेगी। आउटसोर्स कर्मचारियों के नियमितिकरण से जुड़े प्रश्न का उत्तर न मिलने पर सत्ता पक्ष व विपक्ष में नोकझोंक हुई। भाजपा विधायक दीपराम ने कहा कि उन्होंने एक साल पहले यह प्रश्न पूछा था अभी तक इसका उत्तर नहीं मिला है। सरकार इतना ही बता दे कि कितने लोगों को नौकरी से निकाला गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार इसकी सूचना विधायक को मुहैया करवा देगी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में वादा किया था कि पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां दी जाएगी। सच्चाई ये है कि पंद्रह हजार के करीब आउटसोर्स कर्मियों को नौकरी से निकाला गया है। जयराम ने कहा कि आउटसोर्स की जो एजेंसी है, वह कांग्रेस नेताओं के नाम पर पंजीकृत है। साक्षात्कार से पहले पैसे लिए जा रहे हैं। चयन होगा या नहीं यह पता नहीं है लेकिन पैसे लिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु ने कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष के पास ऐसी जानकारी है तो उन्हें बताए। यदि वह झूठ बोल रहे होंगे तो उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला बनेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बनखंडी अरण्य वन्य प्राणी उद्यान के प्रथम चरण का कार्य दिसम्बर तक पूरा करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वन विभाग को कांगड़ा जिले के उप-मंडल स्थित दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान बनखंडी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार DC-SP व अन्य अधिकारियों की ट्रांसफर करने के लिए नहीं बनी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार DC-SP व अन्य अधिकारियों की ट्रांसफर करने के लिए नहीं बनी है। हम इस परंपरा को खत्म करने आए हैं। जो अधिकारी बेहतर काम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-49D में ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ी झाड़ियां में लगी आग, बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू……. पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ के सेक्टर-49D स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हाउस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बुमलेश्वर महादेव मंदिर में विशाल भंडारा

पट्टा मेहलोग,16 फरवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चंडी के बुमलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपरांत सोमवार को मंदिर कमेटी के द्वारा हर वर्ष की भांति...
Translate »
error: Content is protected !!