आग का तांडव : करीब 50 झुग्गियां जलकर राख, लाखों का नुकसान

by

ऊना :  गांव लाल सिंघी में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 36 से अधिक झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया।

वहीं स्थानीय सूत्रों के अनुसार यह आंकड़ा 50 झुग्गियों तक भी पहुंच सकता है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की शुरुआत एक झुग्गी में जल रहे चूल्हे से हुई, जिसके बाद तेजी से लपटें आसपास बनी अन्य झुग्गियों तक फैल गईं. आग इतनी भयावह थी कि झुग्गियों में रखा नकदी, आभूषण, कपड़े, राशन और दैनिक उपयोग का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया. घटना में राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है।

पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे झुग्गी लगाने के लिए जमीन मालिक को हर महीने करीब 500 रुपये किराया देते हैं, लेकिन यहां उन्हें किसी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जाती. पीड़ितों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया. एक महिला पीड़िता ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ही गांव में शादी समारोह से वापस लौटी थी और उसके चांदी के गहने भी आग में जल गए।

फायर ब्रिगेड  ने आग पर पाया काबू :  घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए अब तक 8 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया है. विभाग की टीम ने काफी हद तक आग को फैलने से रोक लिया है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और प्रभावित परिवारों को नुकसान के आधार पर फौरी राहत राशि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहाल, प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है, जबकि प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

₹50 हजार रिश्वत लेते SHO और गनमैन गिरफ्तार….. विजिलेंस की कार्रवाई

मोगा, 27 सितंबर। कोट ईसे खां थाना की SHO इंस्पेक्टर सुनीता रानी और उनके गनमैन पीएचजी गुरअवतार सिंह को फिरोजपुर विजिलेंस रेंज की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुहागरात पर पति राजा रघुवंशी के साथ इंटिमेट होना सोनम को नहीं आया था पसंद : प्रेमी को मैसेज करके बताया था

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की कथित तौर पर उनकी पत्नी सोनम के हाथों हत्या कर दी गई, जिसने चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी शादी के महज पांच दिन बाद ही अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दूध पीने की उम्र में हो रही सेक्स की इच्छा.-1 साल के बच्चे को हो गई ऐसी बीमारी – डॉक्टर ने क्या कहा जानिए

मासूम उम्र में एक बच्चे को ऐसी बीमारी हो गई है, जिसपर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है. एक साल का बच्चा कितना बड़ा होता है, वो इस इस उम्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जन शिकायतों के सामाधन के लिए प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के प्रयास सराहनीय : कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!