आधा धर्मशाला खरीदने वाले के दस दिनों में होंगे कई खुलासे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में मंगलवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। इसके बाद दाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी पर जमकर हमला बोला।  मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक को सरगना बताते हुए बड़े पैसों में खुद व अन्य पांच के बिकने का एक बार फिर आरोप लगाया। साथ ही धर्मशाला में 14 माह में सिर्फ घर में सोए रहने की बात कहते हुए कहा कि मुझे धर्मशाला के कामों के लिए नहीं अपितु आवासीय कॉलोनी बनाकर जमीन सस्ते दामों में लेकर महंगे दामों में बेचने की बात कही।

उन्होंने कहा कि बिक्री हुए विधायकों के सरगना ने बहुत पैसे हरियाणा में जाकर लिए हैं। अब जल्द ही जनता को बांटने का भी काम करेंगे। इससे पहले जनता के पैसे लूटकर 20 करोड़ का घर बना लिया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों की लिस्ट बना रहे हैं, आगामी 10 दिनों में वह सार्वजनिक करेंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व विधायक ने धोखा देकर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की बजाय भाजपा को वोट डाल दिया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए नहीं है, वो सुरक्षित है, लेकिन ये जो चुनाव होगा, ये हिमाचल की भावनाओं का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक राज्यसभा की सीट चुराई है, लेकिन अब पैसों की बजाय जनबल से कांग्रेस चार लोकसभा व विस चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने लोगों से लोस व विधानसभा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।

आधा धर्मशाला खरीदने वाले के दस दिनों में होंगे कई खुलासे :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जग्गी विधायक होंगे, लेकिन असली विधायक वह आगामी समय में धर्मशाला में होंगे। उन्होंने कहा कि आधा धर्मशाला खरीदने वाले व्यक्ति के कई बड़े खुलासे अगले 10 दिनों में करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की सभी महिलाओं को एक परिवार से दो को भी दो माह के पैसे अकाउंट में डालेंगे। उन्होंने कहा जग्गी के पास तो मात्र तीन लाख की एफडी है। लेकिन पूर्व विधायक आपको पैसे भेजेगा, सुर्खी बिंदी भेजेगा, लेकिन उसकी चाल भी देख लेना।

आनंद के सांसद बनने पर केंद्र में मजबूती से रखेंगे कांगड़ा की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड बैंक व नीति आयोग ने भी आपदा में प्रदेश सरकार के कार्यों की प्रशंसा की है। साथ ही पूर्व सीएम शांता ने भी प्रयास सराहे। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा को सांसद बनाने से मजबूत तरीके से केंद्र में बात रखी जाएगी। केंद्रीय विवि सहित अन्य केंद्रीय संस्थान पूर्व कांग्रेस सरकार ने दिये थे, अब सीयू के 30 की बजाय असेस्मेंट से 15 करोड़ बने है, उन्हें जल्द ही जमा करवाएंगे। भाजपा के चोर दरवाजे बन्द करने के बाद 2200 करोड़ का अधिक राजस्व एकत्रित किया। इस दौरान प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि वह धर्मशाला के विकास के कार्यों को लेकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने केंद्रीय विवि, स्मार्ट चोंक को शहीदों के नामकरण, आईटी पार्क, ओबीसी भवन सहित अन्य विकास कार्यों को करवाये जाने का दम भरा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा के खत्म होने पर इस 7 किमी के ट्रैक और झील के आसपास से 8856 किलो एकत्र किया कूड़ा

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट स्पॉट्स के अलावा, धार्मिक स्थानों पर भी श्रद्धालु कूड़ा कर्कट फैला रहे हैं. इनमें हिमाचल प्रदेश के लोग भी पीछे नहीं है. अब प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के खत्म...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की : आदि कैलाश में दर्शन और पूजन करने के बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाया

उत्तराखंड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच कर आदि कैलाश में पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पीएम मोदी गूंजी पहुंचे। वहीं पीएम मोदी सीमांत जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ में करीब 4,200...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 से 8 सितंबर तक चंबा प्रभास पर रहेंगे

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष 6 से 8 सितंबर तक तीन दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीला एवं सूखा कूड़ा-कचरा की पृथक एकत्रीकरण व्यवस्था को बनाया जाएगा और अधिक प्रभावी – डीसी अपूर्व देवगन

कचरा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला आयोजित, डीसी अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 21 दिसंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि नगर परिषद चंबा के तहत लोगों के घरों से गीला एवं...
Translate »
error: Content is protected !!