आधी रात- महिला गिरफ्तार : पुलिस की वर्दी पहन महिला बन गई IPS, लोगों पर जमाई धौंस, डरा-धमका कर की उगाही

by
तरनतारन  : पंजाब में एक महिला खुद को आईपीएस बताकर रौब झाड़ रही थी। आरोप है कि महिला लोगों को पुलिस का रौब दिखाकर उनसे ठगी कर रही थी। पुलिस को जब महिला के बारे में सूचना मिली तो इस फर्जी आईपीएस महिला अधिकारी की पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपी महिला सिमरनदीप कौर को गिरफ्तार किया है।
पंजाब के तरनतारन के कस्बा भिखीविंड में नाकाबंदी के दौरान स्थानीय पुलिस ने फर्जी आईपीएस महिला अधिकारी को गिरफ्तार किया है। तरनतारन एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि भिखीविंड पुलिस स्टेशन प्रभारी मनोज शर्मा को महिला के बारे में सूचना मिली थी कि क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए एक महिला खुद को आईपीएस अधिकारी बता रही है। इतना ही नहीं महिला पुलिस की वर्दी पहन कर सरेआम घूम रही है। पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए प्लान बनाया। थाना प्रभारी मनोज शर्मा की अगुवाई में सोमवार देर रात पट्टी रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान फर्जी आईपीएस महिला अधिकारी को काबू कर लिया गया।
पंजाब पुलिस की खाकी वर्दी पहने उक्त महिला ने अपने कंधों पर आईपीएस का बैज लगा रखा था। महिला की तलाशी दौरान उससे कई दस्तावेज भी मिले हैं। महिला से उसका आधार कार्ड बरामद भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान तरनतारन के गांव पलासौर निवासी सिमरनदीप कौर के नाम से हुई है। पुलिस ने सिमरनदीप कौर को गिरफ्तार
कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस महिला को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी कि उसने कितने लोगों को डरा धमकाकर उनसे ठगी की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

मनीष तिवारी-थरूर ने फिर पार्टी लाइन से हटकर दिया बयान : ईरान युद्ध पर भारत सरकार के रुख पर बंटी कांग्रेस?

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी सामने आई है. जहां कांग्रेस भारत में केंद्र सरकार के रुख पर हमलावर है तो वहीं पार्टी के दो नेताओं ने सरकार के रुख...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 2 लाख की नकदी और वाहन के साथ 4 लोगों को किया गिरफ्तार

जालंधर: पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, इसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 2 लाख रुपये नकद और अन्य...
article-image
पंजाब

जल स्रोत निगम गढ़शंकर के सेवानिवृत मुलाज़िमों की बैठक आयोजित

गढ़शंकर, 15  दिसंबर: पंजाब जल स्रोत निगम गढ़शंकर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मासिक बैठक शिंगारा राम भज्जल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया और विशेष रूप से मक्खन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चब्बेवाल में शाम 5 बजे तक 48.01 प्रतिशत मतदान दर्ज : शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का DC कोमल मित्तल ने किया धन्यवाद

पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए चुनाव स्टाफ की सराहना की होशियारपुर, 20 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल के उपचुनाव के दौरान पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!