आप के ब्लॉक समिति सदस्य ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या

by

गांव पंडोरी वड़ैच में वारदात से फैली दहशत, दोनों भाइयों के बीच विवाद बना हत्या की वजह; पुलिस जांच में जुटी

अमृतसर। अटारी क्षेत्र के गांव पंडोरी वड़ैच में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां आम आदमी पार्टी के ब्लॉक समिति सदस्य किरणप्रीत सिंह कैमी पर अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर किरणप्रीत सिंह ने अपने छोटे भाई पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि उसे अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिल सका और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और दोनों भाइयों के बीच हुए विवाद के कारणों का पता लगा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल विवाद की असल वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन दिवसीय श्री शिव कथा का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से मोहल्ला सुंदर नगर में तीन दिवसीय श्री शिव कथा का आयोजन किया गया। जिसके अंतिम दिन में साध्वी सुश्री मीमांसा भारती ने मार्मिक आध्यात्मिक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसानों के मुद्दों का समाधान चर्चा एवं संवाद के माध्यम से संभव : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान

राजपुरा । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटियाला में किसानों के एक समूह से बृहस्पतिवार को बातचीत की और उन्हें अलग- अलग प्रकार की फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने...
article-image
पंजाब

14 अप्रैल को डा. अंबेदकर की जयंती पुर्व मनाया जाएगा : भाई केवल सिंह

गढ़शंकर: श्री गुरू रविदास ईताहासिक धार्मिक स्थल खुरालगढ़ साहिब में प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। जिसमें वैसाखी के अवसर पर समागम के आयोजन व भारत रत्न बाबा...
पंजाब

‘माई लाइफ-माई क्लीन सिटी’ की शुरुआत : प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं को आर.आर.आर सैंटरों में किया जाएगा जमा

होशियारपुर, 18 मई: नगर निगम होशियारपुर के कमिश्नर कोमल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में सफाई के विशेष अभियान ‘माई लाईफ-माई क्लीन सिटी’ चलाया जाएगा। यह अभियान वातावरण दिवस के मौके...
Translate »
error: Content is protected !!