आप ने विधायकों को दिल्ली ले जाकर राज्यसभा सदस्यों को वापस बुलाने की मांग करके नाटक किया : वडिंग

by

चंडीगढ़, 5 मई  : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर आरोप लगाया कि उसने अपने विधायकों को दिल्ली ले जाकर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए छह राज्यसभा सदस्यों को वापस बुलाने की मांग करके नाटक किया है।

वडिंग ने इस बात पर जोर दिया कि देश में कोई भी कानून निर्वाचित सांसदों को वापस बुलाने की मांग नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और भाजपा में शामिल हुए पंजाब के छह राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग की और साथ ही सदस्यों को वापस बुलाने की अनुमति देने वाले संवैधानिक प्रावधान को लागू करने पर भी जोर दिया।

मान के साथ आम आदमी पार्टी के विधायक भी दिल्ली के लिए रवाना हुए। हालांकि, राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से केवल मान की ही मुलाकात हुई।

यहां पत्रकारों से बातचीत में वडिंग ने कहा कि दिल्ली में विधायकों की “परेड” कराने का कदम “आप के उस नाटक की विशेषता” है जिस पर वह इतने वर्षों से टिकी हुई है।

उन्होंने पूछा, “अपने विधायकों को ले जाने का उद्देश्य क्या है?” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी आम आदमी पार्टी से यह सवाल नहीं कर रहा है कि उसने पंजाब में अपना बहुमत खो दिया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा राष्ट्रपति से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सदस्यों को वापस बुलाने का आग्रह करने के रुख का कोई कानूनी या संवैधानिक आधार नहीं है।

पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि एक बार कानून बनाने वाले जनप्रतिनिधि (चाहे वह राज्य विधानसभा, लोकसभा या राज्यसभा के लिए हो) का चुनाव हो जाने के बाद उसे वापस नहीं बुलाया जा सकता, केवल अयोग्य घोषित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी यह जानती है, लेकिन फिर भी जनता का ध्यान भटकाने और सुर्खियां बटोरने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में “नाटक” करना चाहती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैना पर हमे गर्व : ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देने के लिए सेना को वधाई – भारत सरकार के हर कदम के हम साथ – राजिंदर सिंह शुका

गढ़शंकर :  भारतीय सेनाओं ने गत रात्रि ऑपरेशन सिंदूर को सफलता से अंजाम देकर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आंतकियों द्वारा पहलगाम में मासूम लोगों को निमर्म हत्या करने की घिनौनी घटना का बदला ले लिया...
पंजाब

लड़की की फोटो वायरल करने के आरोप में दो युवकों पर केस दर्ज।

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने दो युवकों पर लड़की की फोटोज सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल करने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। संतोख सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी...
article-image
पंजाब

सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत : हाईकोर्ट ने DA बराबरी का दिया आदेश

चंडीगढ़: पंजाब के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि सभी कर्मचारियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुपरहीरो बनकर आग की लपटों के बीच उतरेंगे IIT मंडी के ड्रोन : 5 मिनट में होगा एक्शन; हवा और जमीन से करेगा प्रहार

मंडी : जब कहीं भीषण आग लगती है, तो चीख-पुकार और धुएं के गुबार के बीच जांबाज दमकलकर्मी जान जोखिम में डालकर अंदर दाखिल होते हैं। कई बार संकरी गलियां, ऊंची इमारतें या जहरीली गैस...
Translate »
error: Content is protected !!