आप विधायक के ठिकानो पर सीबीआई के छापे : 40 करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में

by

अमरगढ़ :   40 करोड़ के बैंक फ्रॉड के मामले में पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के यहां सीबीआई की रेड हुई है। गज्जनमाजरा अमरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक हैं। सीबीआई ने एक साथ गज्जनमाजरा के सभी ठिकानों पर रेड की है। यह रेड संगरूर के मालेरकोटला में 3 ठिकानों पर की गई है।

शुरूआती रेड में सीबीआई को 94 साइन किए ब्लैंक चेक मिले हैं। कई आधार कार्ड भी मिले हैं। करीब 16.57 लाख का कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने 88 फॉरेन करंसी नोट, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, कई बैंक अकाउंट से जुड़े कागजात बरामद किए हैं। फिलहाल रेड जारी है। सीबीआई की तरफ से अभी इस मामले में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।
आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने 2011 से 2014 के बीच 4 किश्तों में बैंक से लोन लिया था। यह लोन करीब 40.92 करोड़ का था। बैंक की लुधियाना ब्रांच ने इस बारे में CBI से शिकायत की। जिसमें कहा गया कि गज्जनमाजरा ने जिस मकसद के लोन लिया था, उसकी जगह किसी दूसरी जगह इसका इस्तेमाल किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में चुनाव की तारीखें घोषित : 12 नवंबर को मतदान , 8 दिसंबर को होगी वोटो को गिनती

नई दिल्ली :चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथियां की घोषणा करते हुए 12 नवंबर को मतदान करने की एलान कर दी ही। चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तिथियों की...
article-image
पंजाब

भगवंत मान ने तरनतारन में रोड शो कर ‘आप’ उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन

तरनतारन : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 नवंबर को होने वाले तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के समर्थन में रविवार को रोड शो का नेतृत्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रवनीत सिंह बिट्टू को क्यों बनाया मंत्री : पंजाब में बीजेपी का सबसे बड़ा कोई चेहरा बन रहे रवनीत सिंह बिट्टू

लोकसभा चुनाव में बड़े-बड़े नेता चुनाव हार गए। जिनमे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही 20 मंत्री चुनाव हार गए।  इन हारे हुए लोगों को पीएम मोदी ने भी अपने मंत्रिमंडल में जगह न देकर...
Translate »
error: Content is protected !!