आपदा के वक्त प्रतिभा सिंह अपने संसदीय क्षेत्र से गायब रहीं : पत्र लिखने से काम नहीं चलेगा, प्रतिभा सिंह को खुद प्रधानमंत्री से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की बात रखनी चाहिए -सुरेश कश्यप

by

शिमला : प्रतिभा सिंह को खुद प्रधानमंत्री से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की बात रखनी चाहिए। हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप ने सांसद प्रतिभा सिंह पर पलटवार किया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि केवल पत्र लिखने से काम नहीं चलेगा। प्रतिभा सिंह न केवल मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद हैं, बल्कि हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उन्हें पत्र लिखने की बजाय प्रधानमंत्री से खुद मुलाकात करनी चाहिए। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्हें प्रतिभा सिंह ने जो पत्र लिखा है। इस तरह के पत्र के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आपदा के वक्त प्रतिभा सिंह अपने संसदीय क्षेत्र से गायब रहीं। उन्होंने मंडी के लोगों से बात की, मंडी के लोग कह रहे हैं कि इस मुश्किल की घड़ी में सांसद उन्हें कहीं भी नजर नहीं आई। कश्यप ने कहा कि हाल ही में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा घटाया गया। इसे भी प्रतिभा सिंह रोकने में नाकाम रही। बतौर सांसद उन्हें इसके लिए काम करना चाहिए था।
सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार से राज्य सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद आपदा प्रभावितों तक मदद पहुंचा रहे हैं। उन्होंने भी सोमवार को हुई दिशा की रूटीन बैठक में नुकसान की रिपोर्ट ली है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सांसद निधि का फंड सांसदों के पास आएगा, इसे भी जरूरतमंदों तक पहुंचाने का काम पूरा होगा। उन्होंने कहा कि आपदा राजनीतिक दल देखकर नहीं आती. ऐसे में हम सभी के लिए एक समान कार्य कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : 24-25 दिन बाद शपथ हो रही , कैबिनेट को बनाए बगैर ही निर्णय हो रहे ,सब कुछ बंद किया जा रहा, कैबिनेट भी बंद

धर्मशाला : 14वीं विधानसभा के शीत सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24-25 दिन बाद शपथ हो रही है जिस तरह से बदले की भावना से काम हो रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गरीब परिवारों की बच्चियों को नीट और यूपीएससी की तैयारी के लिए मिलेगी 1 लाख तक की मदद – सामर्थ्य’ का बढ़ा दायरा : डीसी ने 2 नए घटकों का शुभारंभ किया

ऊना, 29 अगस्त. ऊना जिला प्रशासन ने सामर्थ्य कार्यक्रम का दायरा बढ़ाते हुए इसमें दो नए घटकों को शामिल किया है। इन नए घटकों के तहत गरीब परिवारों की बच्चियों को नीट और यूपीएससी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईपीएस भगत सिंह को दी सीएम के ग्रह जिले हमीरपुर के नए एसपी : पदम चंद को पंडोह बटालियन भेजा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल सरकार ने देर रात 2 आईपीएस के तबादला आदेश जारी किए है। आदर्श चुनाव आचार संहिता हटते ही सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना युवाओं के लिए स्वरोज़गार का स्वर्णिम अवसर: डॉ. अमित

योजना के तहत आयोजित ऋण मेले में बोले एडीसी ऊना ऊना 2 फरवरी: मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत आज यहां एमसी पार्क में उद्योग विभाग की ओर से एक ऋण मेले का आयोजन किया...
Translate »
error: Content is protected !!