केंद्र से मिला पैसा हिमाचल में पात्र प्रभावितों तक नहीं पहुंच रहा : आपदा प्रभावितों के लिए राहत के लिए हिमाचल सरकार के काम धीमें और अपर्याप्त : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। दिल्ली/शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हिमाचल में आई आपदा में राहत के लिए दिल्ली पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल के साथ केंद्रीय मंत्रियों से मिले और हिमाचल प्रदेश को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता देने काआग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्रीbअमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ऊर्जा तथा शहरी एवं आवासन मंत्री मनोहर लालखट्टर, जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वह आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा ले। सभी केंद्रीय नेताओं द्वारा हिमाचल को भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिया गया।

दिल्ली प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस आपदा में हिमाचल सरकार को जिस तरीके से राहत, बचाव और पुनर्निर्माण के कार्यों को करना चाहिए था वह नहीं किया गया। राहत और पुनर्निर्माण के कार्य बहुत धीमें और अपर्याप्त है। सड़के बंद हैं ।बिजली पानी की सुविधा अभी पूरी तरीके से बहाल नहीं हो पाई हैं। क्षेत्र की आर्थिकी का प्रमुख साधन कृषि बागवानी और फूलों की खेती है। लेकिन सड़के बंद होने की वजह से आपदा के बाद बची रह गई बागवानी और खेती के उत्पाद बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बिजली और पानी की सुविधा बहाल करने में भी सड़कों का खुलना बहुत जरूरी है। इसके साथ उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में आई आपदा के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार को केंद्र सरकार की तरफ से 5150 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता की जा चुकी है। यह अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी आर्थिक सहायता है। यह बात मुझे बहुत दु:ख के साथ कहनी पड़ रही है कि हिमाचल सरकार ने केंद्र द्वारा दिया गया पैसा आपदा के पात्र सभी व्यक्तियों तक नहीं पहुंचाया है। प्रभावितों के साथ किसी भी तरीके का भेदभाव नहीं होना चाहिए। पत्रकारों द्वारा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य के विदेश दौरे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आपदा के दौर में लोक निर्माण मंत्री का हिमाचल में होना ज्यादा जरूरी था। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू भी आपदा के 9 दिन बाद आपदा प्रभावित सराज विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे थे। हालांकि सरकार की विशेष सहायता आपदा प्रभावितों तक अभी भी नहीं पहुंची है। जबकि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही पहुंच गए थे।

सरकाघाट हादसे पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया दुख व्यक्त की अपनी संवेदना : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकाघाट के मसेरन में हुए बस हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्घटना को अत्यंत हृदय विदारक बताते हुए मृतात्माओं को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह असह्य दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही सभी घायलों के अति शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की कामना की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जाए, इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और करने के कारणों का पता लगाया जाए जिससे आगे ऐसी घटनाओं को रोक जा सके। इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने मंडी के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एवं समाजसेवी डॉक्टर राजेंद्र कुमार राजू के निधन पर गहरा अशोक प्रकट करते हुए उनके मृत्यु को अपूरणीय क्षति बताया और उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतला मंदिर के समीप रावी नदी पर बनेगा पूजा घाट : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण को लेकर उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण एएम नाथ। चंबा, 25 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज चौगान नंबर–1 तक प्रस्तावित लिफ्ट निर्माण कार्य के संदर्भ में...
हिमाचल प्रदेश

गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट के लिए जिला ऊना में तिथियां निर्धारित : हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 4 जुलाई तथा 19 जुलाई को गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट

ऊना, 3 जुलाई – जिला ऊना में गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि हरोली विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवा पेशा मानवीय सेवा का सर्वोत्तम माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया

एसएसआरबी नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान ककीरा में वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल वार्षिक परीक्षा परिणाम में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को किया पुरस्कृत एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर.एस. बाली ने किया तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन :

एएम नाथ।  बिलासपुर 24 नवम्बर: जिला बिलासपुर के गोविंद सागर झील तट के किनारे लुहणू मैदान में अध्यक्ष पर्यटन (कैबिनेट रैंक मंत्री) आर.एस. बाली ने तीन दिवसीय जल तरंग जोश महोत्सव का समापन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!