आम आदमी क्लीनिक से स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार: मुख्यमंत्री मान

by

चंडीगढ़ :   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे वर्तमान जरूरतों के अनुरूप एक प्रभावी और जन-हितैषी पहल बताया. उन्होंने कहा कि लोक मिलनी जैसे आयोजन आम नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान संभव हो पाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल कार्यालयों के कामकाज को अधिक संवेदनशील बनाती है, बल्कि प्रशासन को जमीनी हकीकत से भी रूबरू कराती है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. उन्होंने स्पष्ट किया कि सुशासन केवल नीतियों तक सीमित नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम है. “हम विकास की रफ्तार तेज करने और पंजाब की खुशहाली बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

प्रमुख जन-हितैषी पहलों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के लगभग 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ काफी कम हुआ है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक 63,000 से अधिक युवाओं को बिना किसी सिफारिश या भ्रष्टाचार के पूरी तरह पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं. इसके अलावा 17 टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे आम लोगों को प्रतिदिन करीब 64 लाख रुपये की सीधी बचत हो रही है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब भर में 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए गए हैं, जहां मुफ्त इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।

शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं, जो गरीब और मेधावी विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देंगे. विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दियां, लड़कियों के लिए मुफ्त बस सेवा तथा नीट, जेईई, सीएलएटी और एनआईएफटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस और अन्य सरकारी स्कूलों के 265 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स, 44 ने जेईई एडवांस्ड और 848 विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा क्वालिफाई की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षकों और प्रिंसिपलों को विश्व प्रसिद्ध संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है. साथ ही, पंजाब सरकार की सड़क सुरक्षा फोर्स को देशभर में और संसद में भी सराहना मिली है, जो सरकार की जन-सुरक्षा के प्रति गंभीरता को दर्शाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत ईलाके में मुहल्ला कलीतिक तो नहीं खोला : उल्टा झूगियां में बनाए हैल्थ सैंटर में डाकटरों के रिक्त पद भरने में आम आदमी पार्टी की सरकार नाकाम : राठां

गढ़शंकर । बीत ईलाके के पचास हजार के लोगों के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने मुहल्ला कलीनिक तो कोई खोला नहीं उल्टा अड्डा झूगियां में हमारी सरकार दुारा बनाए क्मयुनिटी हैल्थ सैंटर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर हादसा : श्रद्धालुओं की कार का दर्दनाक हादसा, 4 की मौत

एएम नाथ । चिंतपूर्णी : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर एक भयानक सड़क दुर्घटना में चार श्रद्धालुओं की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लुधियाना, पंजाब से आए श्रद्धालु...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur News : जेजों से माहिलपुर रोड और नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग मटेरियल ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगी

होशियारपुर, 25 मई : जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले के गांव जेजों से माहिलपुर रोड और नंगल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन में 175 करोड़ का सहकारी घोटाला : 21 पदाधिकारियों-एजेंटों पर दर्ज किया मामला

एएम नाथ। सोलन :  सोलन शहर में एक और बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश में 2016 से सक्रिय ह्यूमन वेलफेयर मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड पर हजारों निवेशकों के...
Translate »
error: Content is protected !!