आयुष विभाग ने मनवीं में लगाया बहु-विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर

by
एएम नाथ।  भोरंज 05 मार्च। आयुष विभाग ने वीरवार को आयुर्वेदिक अस्पताल मनवीं में निशुल्क बहु विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच शिविर आयोजित किया, जिसका शुभारंभ कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने किया।
इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस दौरान 62 रोगियों की ब्लड शुगर, 16 के रक्त और 20 रोगियों के पेशाब के टेस्ट भी किए गए। इसके अलावा विभाग के योग शिक्षकों ने रोगियों को योग और प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कालिया ने बताया कि शिविर में विभाग के मेडिसन विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नाक, कान और गले के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान विशेषज्ञ डा. कमल कौशल, कान व गले के विशेषज्ञ डा. पंकज वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. राधना कुमारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अंचित सागर, बाल रोग विशेषज्ञ डा. बबिंद्र सिंह, सर्जरी विशेषज्ञ डा. संजीव कुमार एवं पैरासर्जिकल कर्म विशेषज्ञ डा. अंकुश और डा. विजेंद्र सिंह ने अपनी सेवाएं दीं।
आयुर्वेदिक फार्मसी ऑफिसर अश्वनी कुमार, महेश कुमार, लैब टेक्निशियन रवि कुमार, योग प्रशिक्षक अजय कुमार और कंचन कुमारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राज कुमार एवं तिलक राज ने भी शिविर में अपना योगदान दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साइको टेस्ट में संजय रॉय पर नया खुलासा डराने वाला : एक्सपर्ट बोले- कोलकाता केस का दरिंदा अंदर से भी जानवर

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में घुसकर डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाला संजय रॉय अंदर से भी जानवर है। यौन विकृति रखने वाला इंसान है, जो बाहर से काफी सीधा और नॉर्मल नजर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 5 मरले के घर में रहने वाले रख सकेंगे सिर्फ एक कुत्ता : सार्वजनिक स्थल पर शाैच किया, 10 हजार रुपए जुर्माना लगेगा…चंडीगढ़ में अगर आप रहते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में रहते हैं तो आप के लिए यह खबर जरूरी है । चंडीगढ़ में खतरनाक नस्ल के कुत्ते अमेरिकन बुल डॉग, पिटबुल सहित कई नस्ल के डॉग को पालने पर रोक लगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय समेत कई आईएएस, आईपीएस और एचएएस अधिकारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाएगा। कई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के बाद तीन ब्लाइंड बच्चों का कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाया जायेगा,  अव तक 4133 ब्लाइंड लोगों की कॉर्नियल ट्रांसप्लांट करवाए जा चुके : डॉ।  तरसेम सिंह

गढ़शंकर।  रोटरी आई बैंक व कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी की बैठक में गढ़शंकर यूनिट का सर्वसमिति से चुनाव किया गया। इस दौरान तीन ब्लाइंड बच्चों का पुतलियां बदलने के मामला बैठक में आया। जिनमें एक...
Translate »
error: Content is protected !!