इंटेलीजेंस फेलियोर- DG CID सतवंत अटवाल पर गिरी गाज : डॉ अतुल वर्मा को सौंपा जिम्मा

by
एएम नाथ। शिमला :  शिमला में राज्यसभा सीट के लिए हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच इंटेलीजेंस फेलियोर के मामले में DG CID सतवंत अटवाल पर गाज गिरी है। उनसे डीजी सीआईडी का पद छीन लिया है। उनके स्थान पर अब डॉ अतुल वर्मा को ये जिम्मा सौंपा है।
दरअसल, चुनाव के दौरान कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रोस वोटिंग की। यहां तक तो ठीक लेकिन उसी दिन बाकायदा हरियाणा पुलिस और CRPF के जवान विधानसभा में पहुंच गए। हरियाणा सरकार का हेलिकॉप्टर यहां आया और सभी 9 विधायकों को पंचकुला ले गया। इनमें 3 निर्दलीय विधायक भी सरकार से बागी हो गए थे।
विधानसभा में खूब हंगामा हुआ। मिशन लोटस की तैयारियां थी। हरियाणा पुलिस जवानों ने हंगामा किया लेकिन हिमाचल पुलिस बेबस नजर आई।
इस सब के बीच सीआईडी और इंटेलिजेंस को इस पूरे घटनाक्रम की यूं कहें कि भनक ही नहीं लगी या फिर जानबूझकर ऐसा होने दिया गया।
लेकिन इस सब के बीच नौबत सुक्खू सरकार के गिरने की आ चुकी थी। ये अलग बात है कि मुख्यमंत्री के सूझबूझ से मिशन लोटस फेल हो गया और अल्पमत में पहुंची सरकार तिकड़म से बहुमत में ही रही।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू ने प्रेस वार्ता में बकायदा माना कि ये सब इंटेलिजेंस फेलीयोर है। और देर शाम कैबिनेट बैठक के बाद डीजी अटवाल को मुखिया के पद से हटा दिया। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीद है कि अभी कई और अधिकारियों पर भी गाज गिरे।
1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल वर्मा हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल लौटे हैं। आईपीएस अधिकारी अतुल वर्मा हिमाचल कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
अतुल वर्मा केंद्र सरकार में डीजीपी कोंपीटीशन कमीशन ऑफ इंडिया के पद पर तैनात थे। अतुल वर्मा मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंस्टा क्वीन … चिट्टे समेत पकड़ी महिला कांस्टेबल का साथी जीरकपुर से ग्रिफ्तार

बठिंडा ।नशे के केस में पकड़ी गई महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर के मामले में अहम मोड़ आया है। उसके साथी बलविंदर सिंह उर्फ सोनू को सीआईए पुलिस ने सोमवार को मोहाली के जीरकपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीष सिसोदिया देखेंगे पंजाब, संदीप पाठक को भेजा छत्तीसगढ़ : गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज को दिल्ली की कमान : आम आदमी पार्टी की PAC बैठक में बड़े फैसले

आम आदमी पार्टी की दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी नेतृत्व बड़ा परिवर्तन हुआ है. दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सत्येंद्र...
article-image
पंजाब

सरकार की अक्षमता के कारण गढ़शंकर में बाढ़ जैसे हालात :नालियों की सफाई न होने, जल निकासी की कमी, अवैध खनन और वनों की कटाई के कारण क्षेत्र में पानी घुस गया – निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 2 सितंबर  : भारतीय जनता पार्टी की गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी निमिषा मेहता ने भारी बारिश की परवाह न करते हुए विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को हुए नुकसान का जायजा लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विधानसभा में जलशक्ति विभाग की 100 करोड़ की योजनाएं क्रियान्वित : केवल सिंह पठानिया

नलकूप का किया लोकार्पण, 1723 लोगों को मिलेगी सुचारू पेयजल सुविधा एएम नाथ। शाहपुर, 9 जनवरी।   शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जलशक्ति विभाग द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल एवं आधारभूत ढांचा...
Translate »
error: Content is protected !!