इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्रा.लि. शिमला में भरें जाएंगे 160 पद

by
ऊना, 16 फरवरी – मैसर्ज़ इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राईवेट, लिमिटेड शिमला द्वारा 160 पद (नियमित) अधिसूचित किए गए हैं जिसमें 130 पद सिक्योरिटी गार्ड और 30 पद सुपरवाइज़र के शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 19 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना, 20 फरवरी कोे उप रोजगार कार्यालय अम्ब, 21 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय हरोली व 22 फरवरी को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किया जा रहा है।
सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 20 से 36 वर्ष व प्रतिमाह वेतन 12 से 22 हज़ार रूपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पुरूषों की हाईट 5 फुट 7 इंच और महिलाओं की 5 फुट 4 इंच होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड व दो पासपोर्ट साइज़ फोटो व मूल प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-17918 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ के दर्शन को आए श्रद्धालु की सीढ़ियों पर गिरने से मौत

एएम नाथ । हमीरपुर :  धार्मिक स्थल दियोटसिद्ध स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में शनिवार रात एक हृदयविदारक हादसा पेश आया। यहां मंदिर में शीश नवाने पहुंचे पंजाब के एक 55 वर्षीय श्रद्धालु की संदिग्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहाली में महिला का मर्डर कर फरार आरोपी ने पुलिस थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी समुदडा में किया सरेंडर

गढ़शंकर :  मोहाली एक होटल में एक महिला का उसके बॉयफ्रेंड द्वारा कत्ल कर करने के बाद आरोपी ने पुलिस थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी समुदडा में  सरेंडर कर दिया।  जिसके बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कमलेश ठाकुर ने 34 लाभार्थियों को बांटे 6 लाख 34 हजार की सहायता राशि के चेक*

प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां जरूरतमंदों के जीवन में ला रही हैं आशा की किरण — विधायक कमलेश ठाकुर कहा…. जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए हमेशा तत्पर*...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

13 लोगों ने 26 बार किया गैंगरेप : जन्मदिन पर प्रेमी ने तोहफा देने के बहाने था बुलाया, बचाने आए फोटोग्राफर्स ने भी नोंचा

 विशाखापत्तनम :   जन्मदिन के मौके पर एक 17 साल की लड़की को बुलाकर पहले उसके प्रेमी ने रेप किया. इसके बाद 12 अन्य लोगों ने अगले दो दिनों तक 26 बार गैंगरेप को अंजाम...
Translate »
error: Content is protected !!